वैभव को फॉर्म में लाने के लिए BCCI ने की तैयारी, इस कमजोर टीम के खिलाफ तय की टीम इंडिया की सीरीज
Published - 11 Jul 2026, 03:04 PM | Updated - 11 Jul 2026, 03:51 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए. इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का मौका मिला, लेकिन इस दौरान वह धमाकेदार पारी खेलने में असफल हुए और रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए. ऐसे में अब खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बल्लेबाजी को निखारने के लिए बड़ा कदम उठाया है.
Vaibhav Sooryavanshi की बल्लेबाजी निखारने के लिए BCCI ने उठाया ये कदम?

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के आगे का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद उसका सामना इंग्लिश टीम से वनडे सीरीज में होगा. फिर भारत जिम्बाब्वे दौरे के लिए रवाना हो जाएगा, जहां दोनों टीमों के बीच वनडे और टी20 सीरीज का आयोजन किया जाना है.
इस बीच भारतीय बोर्ड ने भारत की ए टीम के लिए एक बड़ा प्लान तैयार किया है. हाल ही में मिली रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई अपनी ए टीम को नेपाल दौरे के लिए भेजने वाला है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी समेत कई उभरते सितारों को मौका मिल सकता है.
मोर्ने मोर्केल हुए कोचिंग स्टाफ से बाहर, तो ये 3 दिग्गज बन सकते है टीम इंडिया के नए तेज गेंदबाजी कोच
नेपाल दौरे के लिए हो सकते हैं रवाना
भारत की ए टीम इस साल दिसंबर में नेपाल दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों का तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज नें आमना-सामना होगा. इंडिया ए टीम का यह दौरा नेपाल क्रिकेट के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. पिछले कुछ सालों से बीसीसीआई एसोसिएट देशों के क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए घरेलू और ए टीमों के दौरे का आयोजन करता रहा है.
वहीं, अगर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को नेपाल ए टी20 सीरीज का हिस्सा बनाया जाता है, तो उनके पास अपनी बल्लेबाजी में निखार लाने का सुनाहरा अवसर होगा. इंग्लैंड सीरीज में लगातार संघर्ष करने के बाद उनकी नजरें अपने प्रदर्शन को और दमदार करने पर टिकी होगी.
इंग्लैंड दौरे पर हुए फ्लॉप
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. उन्हें संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में बतौर सलामी बल्लेबाज मौका मिला, जिसका फायदा उठाने में वह नाकाम हुए. इंग्लिश स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंदों के सामने उन्होंने संघर्ष किया और सस्ते में अपना विकेट खो दिया. तीसरे मैच में वह 13 रन बनाकर आउट हुए, जबकि चौथे मुकाबले में उनके बल्ले से 15 रन निकले.
6 साल बाद फिर शिफ्ट होगा IPL, UAE या साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि इस देश में खेलते नजर आएंगे कोहली-धोनी
Tagged:
team india bcci Ind vs Eng Vaibhav Sooryavanshiऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर