मोर्ने मोर्केल हुए कोचिंग स्टाफ से बाहर, तो ये 3 दिग्गज बन सकते है टीम इंडिया के नए तेज गेंदबाजी कोच
Table of Contents
Team India's new fast bowling coach: इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गंभीर के कोचिंग स्टाफ में शामिल एक सदस्य टीम इंडिया का साथ छोड़ने का मन बना चुका है। इसके पीछे आईपीएल में किसी टीम से जुड़ना या फिर अन्य सदस्यों के साथ मनमुटाव, दोनों की ही संभावना जताई जा रही है।
BCCI की तरफ से आधिकारिक रूप से अभी तक किसी का नाम सामने नहीं आया है लेकिन माना जा रहा कि टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल अपना रास्ता अलग कर सकते हैं। मोर्केल ने 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज से अपने कार्यकाल की शुरुआत की थी और लगभग दो साल से टीम के साथ हैं। ऐसे में अगर मोर्केल ने अपना पद छोड़ा तो तीन भारतीय दिग्गज उनकी जगह लेने के दावेदार हो सकते हैं।
ये 3 भारतीय दिग्गज मोर्ने मोर्केल के जाने पर बन सकते हैं Team India के तेज गेंदबाजी कोच
1. जहीर खान

टीम इंडिया (Team India) के लिए खेलने वाले बेस्ट तेज गेंदबाजों में जहीर खान का नाम निश्चित रूप से टॉप 3 में आता है। जहीर ने एक खिलाड़ी के तौर पर कई मैच जिताए और फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। हालांकि, अभी तक इस दिग्गज को टीम इंडिया के तेज गेंदबाजी कोच के रूप में काम करने का मौका नहीं मिला है। जहीर ने आईपीएल में कुछ टीमों के साथ अलग-अलग भूमिकाओं में जरूर काम किया है लेकिन BCCI अब उन्हें मोर्केल के जाने पर जिम्मेदारी सौं सकता है।
2. मुनाफ पटेल
भारत के लिए 86 मुकाबले खेलने वाले तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल रिटायरमेंट के कई सालों तक गुमनामी में रहे लेकिन पिछले दो आईपीएल सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में गेंदबाजी कोच के रूप में कार्यरत हैं।
मुनाफ की अगुआई में डीसी के तेज गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया था। इसी वजह से मोर्ने मोर्केल के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाजी कोच मुनाफ के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।
3. लक्ष्मीपति बालाजी
टीम इंडिया के लिए लक्ष्मीपति बालाजी ने 2003 में डेब्यू किया था और 2012 में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने 2016 में सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था और फिर कोचिंग रोल में नजर आए। 2017 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने कोचिंग स्टाफ में शामिल किया। वहीं, 2018 से 2022 तक CSK के साथ रहे।
इसके बाद, बालाजी ने इस्तीफा दे दिया लेकिन सुपर किंग्स अकादमी से अभी भी जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनके पास कोचिंग का काफी अनुभव है और वह मोर्केल को रिप्लेस करने के लिए मजबूत दावेदारी रखते हैं।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं चल रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? जानिए 3 बड़ी वजहें