इंग्लैंड ODI सीरीज में नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो खत्म हो जाएगा करियर, वर्ल्ड कप 2027 से भी हो जाएंगे बाहर
Table of Contents
India vs England ODI Series: इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद अब भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। दोनों के बीच 14 जुलाई से सीरीज का आगाज होने जा रहा है। टीम इंडिया पर टी20 की निराशा पीछे छोड़कर वनडे सीरीज में अच्छा करने का दबाव होगा।
इंग्लैंड वनडे सीरीज को टीम इंडिया के लिए 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों की आधिकारिक शुरुआत मानी जा रही है। इसी वजह से कई भारतीय खिलाड़ियों के पास अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी दावेदारी पेश करने का सुनहरा मौका होगा। वहीं, कुछ के लिए यह सीरीज अंतिम मौका भी साबित हो सकती है।
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए England ODI Series करियर बचाने के लिहाज से अहम
1. रोहित शर्मा

इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी एक्शन में नजर आएंगे। यह सीरीज रोहित के लिए काफी अहम रहने वाली है, क्योंकि उन्होंने 2027 वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन फिटनेस और प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं। रोहित पिछली नौ वनडे पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं, जिससे उनकी लंबी पारी की काबिलियत पर संदेह जताया जा रहा है। इसी वजह से हिटमैन बल्ले से कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।
2. वाशिंगटन सुंदर
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के लिए भी इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) करो या मरो वाली साबित हो सकती है। इस खिलाड़ी का हालिया प्रदर्शन सवालों के घेरे में रहा है।
सुंदर हरफनमौला खिलाड़ी हैं, इसी वजह से उनसे दोनों विभागों में योगदान की उम्मीद की जाती है लेकिन वो एक भी विभाग में न्याय नहीं कर पार हैं। अगर वो इस सीरीज में फ्लॉप रहे तो फिर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
3. शिवम दुबे
हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी चोटों के कारण इंग्लैंड वनडे सीरीज (England ODI Series) का हिस्सा नहीं हैं। इसका फायदा शिवम दुबे को मिला है, जिनकी लगभग दो साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है। दुबे मुख्य रूप से सिर्फ टी20आई में ही नजर आते हैं लेकिन अब उनके लिए मौका है।
हार्दिक और नीतीश की गैरमौजूदगी में शिवम के पास अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2027 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा पेश करने का सुनहरा मौका है। लेकिन अगर वो ऐसा नहीं कर पाए तो फिर उनका वनडे करियर समाप्त माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ होंगे इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच, ब्रैंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार