राहुल द्रविड़ होंगे इंग्लैंड टीम के नए हेड कोच, ब्रैंडन मैकुलम की जगह लेने को तैयार
Table of Contents
Rahul Dravid England's new head coach for Test: इंग्लैंड पुरुष क्रिकेट टीम को टेस्ट फॉर्मेट में नए हेड कोच की तलाश है। इसकी बड़ी वजह ब्रैंडन मैकुलम को हटाया जाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज हारने के बाद, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैकुलम को ऑल फॉर्मेट हेड कोच के बजाय अब सिर्फ व्हाइट बॉल तक सीमित कर दिया है।
इसका मतलब है कि यह कीवी दिग्गज अब सिर्फ वनडे और टी20 में ही मुख्य कोच के रूप में नजर आएगा, जबकि टेस्ट में अब इंग्लैंड (England) की कोचिंग की जिम्मेदारी किसी और को दी जाएगी। इसी वजह से संभावित उम्मीदवारों में कई दिग्गजों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम भी शामिल है।
England के टेस्ट हेड कोच की रेस में राहुल द्रविड़ का नाम

ब्रैंडन मैकुलम को 2022 में इंग्लैंड (England) की टेस्ट टीम का हेड कोच बनाया गया था। इस फॉर्मेट में जब उनकी नियुक्ति हुई तो इंग्लिश टीम ने आक्रामक तरीके से खेलना शुरू किया और उनके अप्रोच को 'बैजबॉल' का नाम दिया गया, क्योंकि मैकुलम का निकेनम 'बैज' है। हालांकि, उनके कार्यकाल में इंग्लैंड को ज्यादा सफलता नहीं मिली। इस बार की एशेज में इंग्लैंड का शर्मनाक प्रदर्शन रहा था और फिर न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार ने ECB को एक्शन लेने पर मजबूर कर दिया।
हालांकि, अब उनके रिप्लेसमेंट के रूप में एंडी फ्लावर से लेकर जोनाथन ट्रॉट का नाम सामने आ रहा है। वहीं, ‘डेली टेलीग्राफ’ ने अपनी रिपोर्ट में राहुल द्रविड़ को भी संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल बताया है।
राहुल द्रविड़ के पास कोचिंग का काफी अनुभव
कोचिंग के विभाग में राहुल द्रविड़ को काफी अनुभव है। उन्होंने जूनियर लेवल पर कई साल तक भारतीय खिलाड़ियों की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद, जब रवि शास्त्री की टीम इंडिया के हेड कोच पद से विदाई हुई तो द्रविड़ आए। उन्होंने लगभग तीन साल तक रोल निभाया और फिर जून 2024 में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अपना पद छोड़ दिया।
इसके बाद, राहुल द्रविड़ ने अपनी पुरानी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के रूप में वापसी की लेकिन वहां ज्यादा सफलता नहीं मिली और एक सीजन बाद ही उन्होंने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, अब द्रविड़ इंग्लैंड (England) की टेस्ट टीम को संभालने की रेस में प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं।
फुल टाइम कोचिंग के इच्छुक नहीं
रिपोर्ट में भले ही राहुल द्रविड़ का नाम इंग्लैंड (England) का टेस्ट हेड कोच बनने की रेस में शामिल बताया जा रहा हो लेकिन वह इस रोल को अपनाएंगे, अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। इसकी वजह है कि द्रविड़ की फुल-टाइम कोचिंग में लौटने की "कोई इच्छा" नहीं है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम की कोचिंग से उन्हें घर पर ज्यादा समय बिताने और खेल के अपने पसंदीदा फॉर्मेट को जिंदा रखने में मदद करने का मौका मिलेगा। ऐसे में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को द्रविड़ से एक बार जरूर बात करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में मची सनसनी, RCB के स्टार प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान