क्रिकेट जगत में मची सनसनी, RCB के स्टार प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

Published - 13 Jul 2026, 12:35 PM | Updated - 13 Jul 2026, 01:32 PM

RCB

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) एक बार चैंपियन बनने में कामयाब रही. रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने अपना दूसरा खिताब जीता. लेकिन इस यादगार जीत के कुछ महीने बाद ही आरसीबी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. बेंगलुरू टीम के स्टार खिलाड़ी ने अचानक संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है. 16 सालों तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ने वाले RCB के इस दिग्गज के रिटायरमेंट के फैसले ने क्रिकेट प्रेमियों काफी निराश किया है.

RCB के स्टार प्लेयर ने किया संन्यास का ऐलान

Heather Knight RCB

साल 2023 में महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का हिस्सा रही इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेट हीदर नाइट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. 10 जुलाई से लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ खेले जा रहा एकमात्र टेस्ट मैच उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आखिरी मुकाबला होगा.

35 वर्षीय इस खिलाड़ी ने साल 2010 में अपने क्रिकेट करियर का आगाज किया था, जिसके बाद वह कई फ्रेंचाइजी टीमों का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान हीदर नाइटस RCB की जर्सी में भी नजर आई.

प्रिंस यादव की एंट्री, तो हर्षित राणा बाहर, इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए दोबारा से हुआ टीम इंडिया का ऐलान

भारत के सपनों पर फेरा था पानी

साल 2017 में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में हीदर नाइट ने बतौर कप्तान शिरकत की थी. इस टूर्नामेंट के फाइनल में इंग्लैंड टीम ने उनकी अगुवाई में भारत को मात देकर खिताबी जीत हासिल की थी. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के चैंपियन बनने के सपने को चकनाचूर कर दिया. हीदर नाइट ने अपने 16 साल के लंबे करियर में कई उपलब्धियां हासिल की है.

वह इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं. इसके अलावा उनके नाम तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. 2020 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कैनबरा के मैदान पर सेंचुरी जड़ वह इंग्लैंड के लिए यह कारनामा करने वाली पहली बल्लेबाज बनी थी.

ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

हीदर नाइट के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने इंग्लैंड के लिए 14 टेस्ट मैच की 25 पारियों में 970 रन बनाए हैं. 160 वनडे मुकाबलों में उनके नाम 4372 रनों के साथ 56 विकेट दर्ज है. वहीं, 145 टी20 मैच खेलते हुए वह बल्ले से 2656 रन बना पाई और 21 सफलताएं हासिल कर सकी. इस दौरान वह कुल 6 शतक जड़ सकी. इसके अलावा आरसीबी (RCB) के लिए 8 मैचों में उन्होंने 135 रन बनाए.

Tagged:

RCB WPL 2023 Heather Knight
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com