इंग्लैंड ODI सीरीज के साथ ही फिक्स हुई वर्ल्ड कप 2027 की 15 सदस्यीय टीम इंडिया? जानें कौन-कौन जाएगा अफ्रीका
Published - 14 Jul 2026, 07:07 PM
Table of Contents
World Cup 2027: भारत और इंग्लैंड (ENG vs IND ODI Series) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज को सिर्फ एक द्विपक्षीय मुकाबला नहीं, बल्कि ICC ODI World Cup 2027 की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। कप्तान शुभमन गिल भी साफ कर चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट का फोकस 2027 विश्व कप की ओर है, जबकि चयनकर्ता भी अगले डेढ़ साल में एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। वहीं, वरिष्ठ खिलाड़ियों के भविष्य और युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर चुने गए खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम टीम का फैसला खिलाड़ियों के फॉर्म, फिटनेस और अगले डेढ़ साल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए संभावित 15 सदस्यीय स्क्वाड की तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है।
इंग्लैंड सीरीज से तय होगा किन खिलाड़ियों का भविष्य
इंग्लैंड की परिस्थितियों में प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चयनकर्ता विशेष महत्व देंगे। कप्तान शुभमन गिल, रोहित शर्मा और विराट कोहली (Virat Kohli) पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, जबकि श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और ईशान किशन के लिए भी यह सीरीज खुद को साबित करने का सुनहरा मौका है। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है। इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) जैसे युवा खिलाड़ियों पर भी चयनकर्ताओं की खास नजर रहेगी।
युवा और अनुभव खिलाड़ियों का दिख सकता है शानदार मिश्रण
2027 विश्व कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की तेज और उछाल वाली पिचों पर खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम तेज गेंदबाजी, मजबूत मध्यक्रम और कई ऑलराउंडरों के साथ उतरना चाहेगी। अगर मौजूदा खिलाड़ी अपनी फिटनेस और फॉर्म बरकरार रखते हैं तो अनुभवी सितारों के साथ युवा खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिल सकता है। हालांकि अगले 18 महीनों में शानदार प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ी भी इस रेस में अपनी जगह बना सकते हैं।
वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा
यह भी पढ़े: कोच गंभीर के हेड कोच से छुट्टी की डेट आई सामने, इस दिन से बंद कर देगी BCCI दाना-पानी