CSK छोड़, अब इस टीम के हेड कोच बनेंगे स्टीफन फ्लेमिंग, मिल रही बड़ी भूमिका

Published - 14 Jul 2026, 03:21 PM | Updated - 14 Jul 2026, 04:33 PM

Stephen Fleming

बीते सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने आपसी सहमति से फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला लिया. करीब 18 सालों तक सीएसके टीम का हिस्सा रहने वाले इस दिग्गज ने अपनी कोचिंग करियर पर विराम लगाया. अब सुपर किंग्स के कोच पद से इस्तीफ़ा देने के बाद स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को लेकर नई अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें एक बार फिर एक बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जाने वाली है.

Stephen Fleming बन सकते हैं इस टीम के हेड कोच

Stephen Fleming

हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने ब्रैंडन मैकुलम को टेस्ट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने का फैसला किया. इस फ़ॉर्मेट में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के कारण बोर्ड ने यह कदम उठाया है और अब वे उनके रिप्लेसमेंट की खोज में जुटे हुए हैं. वहीं, अब इस कड़ी में खबर आ रही है कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि, अभी तक इस नियुक्ति को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

खेलते-खेलते स्टार क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, LIVE मैच के दौरान हो गया निधन

टीम के काम आ सकता है Stephen Fleming का अनुभव

करीब 17 सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका निभाने वाले स्टीफन फ्लेमिंग का करियर बतौर कोच शानदार रहा है. उनके कार्यकाल के दौरान फ्रेंचाइजी पांच बार खिताब जीतने में कामयाब हुई है. युवा खिलाड़ियों को निखारने, दबाव में सही फैसले लेने और टीम को सफलता दिलाने की उनकी काबिलियत किसी से भी छिपी नहीं है.

उनका यह अनुभव इंग्लैंड टेस्ट के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. इसके अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान होने के कारण स्टीफन फ्लेमिंग के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की भी गहरी समझ है. कप्तान और कोचिंग, दोनों का अनुभन होने की वजह से वह इंग्लिश टेस्ट टीम के लिए दमदार रणनीति तैयार करने में अहम योगदान दे सकते हैं.

ऐसा रहा है क्रिकेट करियर

स्टीफन फ्लेमिंग के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करें तो वे न्यूज़ीलैंड के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक हैं. वह टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले कीवी खिलाड़ी थे. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 111 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 9 शतक के साथ 7172 रन निकले. वहीं, 280 वनडे मैच में उन्होंने 8 सेंचुरी की मदद से 8073 रन बनाए हैं.

श्रेयस-तिलक के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स के लिए कप्तान-उपकप्तान का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को जिम्मेदारी

Tagged:

csk stephen fleming IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com