श्रेयस-तिलक के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स के लिए कप्तान-उपकप्तान का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को जिम्मेदारी
Table of Contents
Asian Games 2026: 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के आइची (Aichi) और नागोया (Nagoya) शहर में एशियन गेम्स का आयोजन होगा। इसमें क्रिकेट का खेल भी शामिल है। इसके मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे और 3 अक्टूबर को मेडल के लिए टीमों के बीच टक्कर होगी। पिछली बार महिला वर्ग के साथ-साथ पुरुष वर्ग में भी टीम इंडिया का जलवा रहा था और गोल्ड मेडल जीते थे।
हालांकि, इस बार एशियन गेम्स (Asian Games) में पुरुष वर्ग में भारतीय टीम गोल्ड मेडल जीतने में सफल होगी, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। इसकी वजह हालिया समय में भारत का खराब प्रदर्शन है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा की अगुआई में भारतीय टीम जूझती नजर आ रही है।
अय्यर-तिलक की कप्तानी में टीम इंडिया ने गंवाई दो सीरीज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब अपने नाम करने वाले भारतीय टीम के लिए उसके बाद की दो टी20 सीरीज काफी खराब रही हैं। टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार सीरीज हार गई। इस दौरान 7 में से 6 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
Asian Games से पहले अय्यर-तिलक की लीडरशिप पर उठ रहे सवाल
BCCI ने बड़ी उम्मीदों के साथ श्रेयस अय्यर को कप्तानी और तिलक वर्मा को उपकप्तानी दी थी लेकिन इन दोनों की लीडरशिप में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। वहीं, बल्ले से भी ये दोनों कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहली दो सीरीज में जिस तरह से भारत को हार मिली है और इनका फ्लॉप प्रदर्शन देखते हुए सवाल उठ रहे हैं कि क्या एशियन गेम्स में इन दोनों को अपने-अपने पद से हाथ धोना पड़ेगा।
इन दो खिलाड़ियों को Asian Games में मिल सकती है भारत की कप्तानी और उपकप्तानी
BCCI ने एशियन गेम्स के लिए काफी पहले ही भारतीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था। कुछ बदलाव की संभावना जताई जा रही है लेकिन इसकी उम्मीद कम ही है कि श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा को कप्तानी-उपकप्तानी से हटाया जाएगा। इसकी वजह है कि सिर्फ दो सीरीज के आधार पर इतना बड़ा फैसला नहीं लिया जा सकता है। कुछ प्रमुख खिलाड़ी भी इन दो सीरीज में नहीं थे। ऐसे में दोनों को एशियन गेम्स तक बरकरार रखे जाने की उम्मीद है।
Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
यह भी पढ़ें: ICC वर्ल्ड कप 2027 में अब 10 नहीं खेलेगी ये 12 टीम, इन्हें मिल रही डायरेक्ट एंट्री