ICC वर्ल्ड कप 2027 में अब 10 नहीं खेलेगी ये 12 टीम, इन्हें मिल रही डायरेक्ट एंट्री
Table of Contents
ICC World Cup 2027 Teams: वनडे वर्ल्ड कप को क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट माना जाता है। इसका आयोजन हर चार साल में होता है। हालांकि, संस्करण दर संस्करण कभी टीमों की संख्या ज्यादा हुई तो कभी टीमों की संख्या को कम भी किया गया। इसके बावजूद फैंस की दिलचस्पी अभी भी बरकरार है।
पिछला संस्करण ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा था, जिसने फाइनल में भारतीय टीम को हराकर चैंपियन बनने में सफलता प्राप्त की थी। वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) में कौन सी टीम बाजी मारेगी, इसका प्रेडिक्शन अभी से कर पाना मुश्किल है, क्योंकि अब टीमों में काफी बदलाव हो चुका है और सीनियर खिलाड़ी अंतिम पड़ाव पर हैं। इस बीच जहां टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें तैयारियां करती नजर आ रही हैं, वहीं ICC टीमों की संख्या पर पुनर्विचार कर रहा है।
World Cup 2027 में 14 टीमों को शामिल किए जाने की हुई थी घोषणा

वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 1975 में हुई थी और पहले चार संस्करणों में सिर्फ 8 टीमों ने ही हिस्सा लिया था। इसके बाद, 1992 और 1996 में 9 टीमों को जगह मिली। वहीं, 1999 में 12 टीमों को शामिल किया गया। 2003 में 14 टीमों को मौका मिला, जबकि 2007 में सबसे ज्यादा 16 टीमें नजर आईं। हालांकि, 2011 और 2015 में सिर्फ 14 टीमों को ही मौका दिया गया। वहीं, 2019 और 2023 में सिर्फ 10 टीमों को ही रखा गया।
हालांकि, वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए ICC द्वारा टीमों की संख्या में इजाफा करने का ऐलान किया गया था और फिर से 14 टीमों को शामिल किए जाने की बात चल रही थी लेकिन अब लगता है कि 14 नहीं सिर्फ 12 टीमों को ही मौका मिलेगा।
14 नहीं 12 टीमों को ही World Cup 2027 में ICC दे सकती है मौका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए ICC दोबारा से टीमों की संख्या बदलने पर विचार कर रहा है। जहां पहले 14 टीमों को मौका मिलने वाला था, वहां अब संख्या 12 तक ही सीमित की जा सकती है। अभी आधिकारिक रूप से आईसीसी की तरफ से घोषणा नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि चर्चा चल रही है। यह बदलाव क्यों हो रहा है, इसका कारण सामने नहीं आया है लेकिन इस खबर के बाहर आने से फैंस जरूर निराश हैं।
🚨 ICC CONSIDERING MAJOR CHANGE FOR 2027 ODI WORLD CUP
— Infinite Infos (@infiniteInfos) July 14, 2026
Reports suggest discussions are underway to reduce the 2027 ODI World Cup from 14 teams to 12 teams. 👀
If approved, qualification could become even tougher for emerging cricket nations.
No final decision has been… pic.twitter.com/ao0wofBXox
अगर ICC टीमों की संख्या को 12 करता है तो फिर उसे क्वालिफिकेशन में भी बदलाव करना होगा, क्योंकि क्वालीफायर टूर्नामेंट की घोषणा पहले घोषित हुए फॉर्मेट के आधार पर गई थी। बदलाव के बाद, सहायक देशों की संख्या कम हो जाएगी।
इन दो टीमों को मिल रही डायरेक्ट एंट्री
वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। ICC के नियमों के मुताबिक, जिन देशों के पास मेजबानी होती है, उन्हें डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिल जाता है लेकिन यहां सिर्फ दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ही क्वालीफाई करेंगे, जबकि नामीबिया को क्वालीफायर खेलना होगा। इसके पीछे नामीबिया का फुल मेंबर न होना है।
शेष 8 टीमें (मेजबानों को हटाकर) ICC वनडे टीम रैंकिंग के आधार पर वर्ल्ड कप 2027 (World Cup 2027) के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहीं, बाकी टीमों का फैसला क्वालीफायर के माध्यम से होगा।
यह भी पढ़ें: फ्लेमिंग के बाद ये 5 खिलाड़ी भी होंगे CSK से रिलीज, जानें लिस्ट में किन-किन दिग्गजों के नाम शामिल