फ्लेमिंग के बाद ये 5 खिलाड़ी भी होंगे CSK से रिलीज, जानें लिस्ट में किन-किन दिग्गजों के नाम शामिल
Table of Contents
CSK can release these 5 players: आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स बड़े बदलाव की शुरुआत कर चुकी है। इस दिशा में सबसे पहला कदम हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई के साथ उठाया गया है। फ्लेमिंग 18 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के साथ रहे लेकिन अब दोनों ने आपसी सहमत से अलग होने का निर्णय लिया है। फ्लेमिंग की विदाई के पीछे तीन सीजन से चेन्नई की टीम का खराब प्रदर्शन को जिम्मेदार माना जा रहा है।
स्टीफन फ्लेमिंग के जाने को सिर्फ एक शुरुआत माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि CSK की टीम अब अपने स्क्वाड से कुछ खिलाड़ियों को भी बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इस लेख में हम ऐसे ही 5 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
इन 5 खिलाड़ियों को CSK कर सकती है रिलीज
1. प्रशांत वीर

रवींद्र जडेजा के रिप्लेसमेंट की उम्मीद में चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था लेकिन यह दांव फ्लॉप रहा। प्रशांत कुछ खास नहीं कर पाए और सबसे ज्यादा निराश उन्होंने गेंदबाजी के मोर्चे पर किया। इसी वजह से संभावना है कि उन्हें बाहर किया जा सकता है।
2. राहुल चाहर
लेग स्पिनर राहुल चाहर को भी CSK रिलीज कर सकती है। राहुल को मिनी ऑक्शन के दौरान 5.20 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा गया था। हालांकि, पूरे सीजन उन्हें सिर्फ एक ही मैच में मौका दिया गया, जिसमें उन्होंने 46 रन खर्च किए थे। नूर अहमद और अकील हुसैन की मौजूदगी के कारण राहुल की जगह बनती नहीं दिख रही है। इसी वजह से उन्हें बाहर करने का फैसला मैनेजमेंट ले सकती है।
3. मैथ्यू शॉर्ट
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन ऑलराउंडर मैथ्यू शॉर्ट भी आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा थे। हालांकि, शॉर्ट अपने प्रदर्शन से कुछ ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए। वहीं, बल्लेबाजी में टॉप ऑर्डर में उनकी जगह भी बनती नहीं दिख रही है। यही वजह है कि CSK द्वारा शॉर्ट को रिलीज किया जा सकता है।
4. मैट हेनरी
इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी की आईपीएल में वापसी फीकी रही और CSK के लिए फ्लॉप साबित हुए। हेनरी को जिन मैचों में खिलाया गया, उनमें उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले और रन भी खूब पड़े। इसी वजह से हेनरी को रिलीज किया जा सकता है।
5. जैक फॉलक्स
न्यूजीलैंड के जैक फॉलक्स को CSK ने पिछले मिनी ऑक्शन में ही साइन किया था लेकिन पूरे सीजन उनके ऊपर एक भी मैच के लिए भरोसा नहीं दिखाया गया। जब चेन्नई की टीम लगातार हार रही थी और विदेशी खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे थे, तब भी फॉलक्स को बेंच पर ही रखा गया। इससे साफ है कि टीम मैनेजमेंट को उनके ऊपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं था। इसी वजह से अब उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: कौन बनेगा इंग्लैंड का नया हेड कोच? रेस में शामिल इन 2 भारतीयों दिग्गजों के नाम