कौन बनेगा इंग्लैंड का नया हेड कोच? रेस में शामिल इन 2 भारतीयों दिग्गजों के नाम

Published - 13 Jul 2026, 01:09 PM | Updated - 13 Jul 2026, 02:01 PM

England 10

England's new head coach for Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू जमीन पर खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। लॉर्ड्स में शानदार जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करने वाली इंग्लिश टीम शेष दो मैचों में पिछड़ गई और न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सीरीज पर कब्जा जमाया।

तीसरे टेस्ट के बीच में ही इंग्लैंड (England) के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने ऐलान कर दिया था कि वो मुकाबले के खत्म होते ही इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। स्टोक्स के जाने के बाद टेस्ट में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही थी और हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम का पद भी खतरे में था। ऐसा ही कुछ हुआ और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैकुलम को हटा दिया।

England के टेस्ट कोच पद से मैकुलम की छुट्टी

ECB ने ब्रेंडन मैकुलम को इंग्लैंड (England) की टेस्ट टीम के हेड कोच के पद से हटा दिया, लेकिन वह व्हाइट-बॉल टीमों के इंचार्ज बने रहेंगे। इस फैसले के बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम बिना कप्तान और कोच के रह गई है। यह निर्णय मैकुलम को सार्वजनिक रूप से समर्थन मिलने के ठीक तीन महीने बाद लिया गया है।

उन्हें पिछली सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 4-1 से मिली हार के बावजूद बनाए रखने का फैसला किया गया था। लेकिन न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद उनकी विदाई हो गई।

नए टेस्ट कोच की रेस में दो भारतीय का नाम भी शामिल

England 11

इंग्लैंड (England) के नए टेस्ट कोच के रूप में कई दिग्गजों के नाम मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रहे हैं। अभी तक एंडी फ्लावर, एंड्रू फ्लिंटॉफ, रिचर्ड डॉसन और जोनाथन ट्रॉट जैसे कई प्रमुख नाम रेस में बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब इस रेस में दो भारतीय दिग्गजों के नाम भी आ गए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया की भी कोचिंग की है।

शास्त्री और द्रविड़ इंग्लैंड के नए हेड कोच के संभावित उम्मीदवार

भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में नजर आ चुके दिग्गज रवि शास्त्री और राहुल द्रविड़ का नाम भी इंग्लैंड के टेस्ट में नए हेड कोच की रेस में शामिल बताया जा रहा है। शास्त्री की कोचिंग में भारतीय टीम ने टेस्ट में काफी अच्छा किया और एक ऐसी टीम बनी, जो आक्रामक अंदाज में खेलती नजर आई। ये अंदाज इंग्लैंड को रास आ सकता है, क्योंकि उनकी हालिया बैजबॉल अप्रोच भी इसी तरह की थी।

राहुल द्रविड़ ने भी भारत के हेड कोच के रूप में काफी अच्छा काम किया। द्रविड़ शांत स्वभाव के हैं लेकिन पीछे रहकर आक्रामक रणनीति के साथ आगे बढ़ना जानते हैं। टेस्ट कोच के रूप में इंग्लैंड की टीम के लिए वो एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI अगर दे टीम इंडिया में मौका, तो सूर्यांश शेडगे नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बनेगा हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Tagged:

Ravi Shastri England Cricket Team Rahul Dravid Brendon McCullum
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com