BCCI अगर दे टीम इंडिया में मौका, तो सूर्यांश शेडगे नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बनेगा हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Published - 13 Jul 2026, 10:35 AM | Updated - 13 Jul 2026, 01:01 PM

Team India 93

Hardik Pandya's replacement: भारत के पास तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की कमी फिर से हो गई है। हार्दिक पांड्या के डेब्यू के बाद से लगा था कि जल्दी यह समस्या दोबारा नहीं आएगी लेकिन पिछले कुछ सालों में स्टार खिलाड़ी की फिटनेस सवालों के घेरे में रही है। लगातार चोटिल होने के कारण हार्दिक ने कुछ समय से वनडे फॉर्मेट में नहीं खेला और टी20 फॉर्मेट में भी कई बार उनकी फिटनेस बड़ी समस्या बनी।

वर्कलोड और फिटनेस के कारण ही हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, जबकि वनडे सीरीज से वो इंजरी के कारण बाहर हुए। उनका बैकअप नितीश कुमार रेड्डी को माना जा रहा था लेकिन उनकी फिटनेस भी भरोसे लायक साबित नहीं हो रही है। नितीश भी इंजरी के खिलाफ आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से बाहर हो गए। इसके बाद, बीसीसीआई ने टीम इंडिया (Team India) में सूर्यांश शेडगे को मौका दिया।

Team India के लिए दो मौकों पर सूर्यांश शेडगे नहीं दिखा पाए जलवा

आईपीएल में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले सूर्यांश शेडगे को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर हार्दिक पांड्या के बाद नितीश कुमार रेड्डी के बाहर होने से मौका मिला। आयरलैंड में सूर्यांश का टीम इंडिया (Team India) के लिए डेब्यू भी हुआ लेकिन वो अपने पहले मैच में सिर्फ 1 रन ही बना पाए और गेंदबाजी में बिना कोई विकेट लिए 25 रन खर्च किए।

इसके बाद, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में सूर्यांश शेडगे को टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग XI में मौका मिला लेकिन इस बार भी वो भरोसा जीतने लायक प्रदर्शन नहीं कर पाए। सूर्यांश ने 7 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 39 रन देकर विकेट के मामले में हाथ खाली रहे।

शेडगे के बजाय ये खिलाड़ी बन सकता है हार्दिक पांड्या का परफेक्ट रिप्लेसमेंट

Team India 94

जिस तरह से सूर्यांश शेडगे ने दो मैचों में टीम इंडिया (Team India) के लिए प्रदर्शन किया, उसे देखते हुए माना जा रहा रहा है कि वो अभी बड़े स्तर पर खेलने के लिए पूरी तरह रेडी नहीं हैं और अभी उन्हें समय लगेगा। आईपीएल में भी शेडगे को खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने सिर्फ 12 ही मैच खेले हैं। इसी वजह से उनके बजाय उनकी ही आईपीएल टीम में शामिल शशांक सिंह को हार्दिक पांड्या का आदर्श रिप्लेसमेंट माना जा रहा है।

IPL में शशांक सिंह का प्रभावशाली प्रदर्शन

शशांक सिंह के पास हार्दिक की तरह ही आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की क्षमता है और ऐसा वो कई बार आईपीएल में कर चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी कई बार विकेट टेकिंग ऑप्शन बन चुके हैं। आईपीएल में अभी तक उन्होंने 53 मैचों में 161.60 की स्ट्राइक रेट से 905 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में ज्यादा मौका नहीं मिला है, लेकिन 8 विकेट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें: प्रिंस यादव की एंट्री, तो हर्षित राणा बाहर, इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए दोबारा से हुआ टीम इंडिया का ऐलान

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com