खेलते-खेलते स्टार क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, LIVE मैच के दौरान हो गया निधन

Published - 14 Jul 2026, 03:12 PM | Updated - 14 Jul 2026, 03:58 PM

Heart Attack 2

Star Cricketer died from heart attack: क्रिकेट के मैदान पर भी हादसों का सिलसिला जारी रहता है। कभी किसी खिलाड़ी की गेंद लगने से मौत हो जाती है तो कभी किसी अंपायर की। कई बार मैच में विवाद के कारण भी हादसे देखने को मिले हैं। कुछ समय पहले मैदान में हुए विवाद के कारण मैच देखने आए दर्शक ने एक क्रिकेटर की जान ले ली थी। वहीं, हाल ही में लाइव मैच के दौरान एक बल्लेबाज ने अपनी जान दिल का दौरा पड़ने के कारण गंवा दी थी।

अब ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है। इस बार बल्लेबाजी करते समय नहीं, बल्कि गेंदबाजी करते समय एक युवा क्रिकेटर का निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में मातम छा गया है। चलिए आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला कहां का है और जिस क्रिकेटर की जान गई है, उसकी पहचान क्या है।

लाइव मैच में गेंदबाजी करते समय युवा क्रिकेटर का निधन

Heart Attack 1

जम्मू-कश्मीर में भी क्रिकेट को लेकर काफी क्रेज है। ऐसे में डोडा जिले में भलेसा प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा है। स्पोर्ट्स स्टेडियम थलोरन में लीग के मैच के दौरान सुहैल नाम के क्रिकेटर की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना लाइव मैच के दौरान हुई। सुहैल गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने गेंद फेंकी लेकिन फिर बाईं तरफ जाकर जमीन पर बैठ गए।

वह दोबारा उठे लेकिन काफी दिक्कत में नजर आए और झुककर घुटनों पर दोनों हाथ रखते हुए रुक गए। सुहैल ने दोबारा से गेंदबाजी रन-अप पर जाने का प्रयास किया, लेकिन फिर जमीन पर बैठ गए। साथी खिलाड़ी भी उनके पास आए। पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Heart Attack की जताई गई आशंका

सुहैल के गिरने की असल वजहों की अभी भी जांच चल रही है। मौत की वजह दिल से जुड़ी दिक्कतें लग रही हैं, हालांकि अधिकारी मेडिकल कारणों की जांच कर रहे हैं। सुहैल ने घटना से पहले किसी तरह की कोई परेशानी की शिकायत नहीं की थी। इसी वजह से उनके अचानक निधन से सभी काफी आहात हैं।

टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा इंतजामों किया जाएगा दुरुस्त

स्थानीय खेल हस्तियों और टूर्नामेंट आयोजकों ने शोक जताने के साथ ही परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। गंडोह के स्पोर्ट्स स्टेडियम थलोरन में आयोजित भलेसा प्रीमियर क्रिकेट लीग इस क्षेत्र के उभरते हुए क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। एक युवा प्रतिभा के अचानक निधन ने खेल जगत में खिलाड़ियों की सुरक्षा और मैचों के दौरान चिकित्सा प्रोटोकॉल पर विचार-विमर्श को प्रेरित किया है। आयोजकों ने भी भरोसा दिया है कि वे इंतजाम और मेडिकल संबंधी सभी जरूरतों में जरूरी सुधार करेंगे।

यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने KKR का ऑफर ठुकराया, इस टीम में शामिल होनी की पकड़ी जिद्द

Tagged:

Cricketer heart attack
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com