कोच गंभीर के हेड कोच से छुट्टी की डेट आई सामने, इस दिन से बंद कर देगी BCCI दाना-पानी
Published - 14 Jul 2026, 05:44 PM | Updated - 14 Jul 2026, 06:30 PM
Table of Contents
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में टीम इंडिया के व्हाइटवॉश होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं. उनके और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता भारतीय टीम को लगातार छह मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा, जिसके बाद अब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रणनीति और फैसले पर सवाल उठाए जा रहे हैं. टीम के बैक टू बैक खराब प्रदर्शन के चलते उनके हेड कोच की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है.
Gautam Gambhir की हो सकती है छुट्टी

साल 2024 में राहुल द्रविड़ के हेड कोच के पद के इस्तीफा दे देने के बाद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था. उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि वह पूर्ववर्ती की विरासत को आगे बढ़ाते हुए टीम को बुलंदिया तक ले जाने का काम करेंगे.
हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और पिछले दो सालों में भारत के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए. इसमें कोई दोराय नहीं है कि उनके कोचिंग कार्यकाल में भारतीय टीम टी20 विश्वकप 2026 जीत पाई, मगर इसके बाद से ही टीम के प्रदर्शन ग्राफ में गिरावट देखने को मिली.
इस दिन कहना पड़ सकता है हेड कोच की कुर्सी को अलविदा
टीम इंडिया के लगातार लचर प्रदर्शन की वजह से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस दौरान भारतीय समर्थक और कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उन्हें हेड कोच के पद से हटाने की भी मांग की है. लेकिन अभी तक बीसीसीआई की ओर से इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
ऐसे में अब अटकलें हैं कि भारतीय बोर्ड आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक उनके कार्यकाल को जारी रखने का फैसला कर सकता है. इसका सबसे बड़ा कारण यह हो सकता है कि नए कोच की नियुक्ति टीम और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर काफ़ी असर डाल सकती है. इसलिए यहा कहना गलत नहीं होगा कि बीसीसीआई आगामी विश्वकप तक गौतम गंभीर पर भरोसा जताना चाहेगा.
इंग्लैंड सीरीज के बीच इस कोच ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ
मालूम हो कि इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान भारतीय सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने टीम से अलग होने का फैसला लिया है. क्रिकबज के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक वह बीसीसीआई को भी अपने इस निर्णय की जानकारी दे चुके हैं. सत्रों की माने उनका यह अलगाव आपसी सहमति और अच्छे माहौल में होगा. यानी भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज उनके कोचिंग करियर की आखिरी हो सकती है.
भारतीय टीम के कोच ने उठाया बड़ा कदम, IND vs ENG ODI सीरीज के बीच अचानक छोड़ी टीम इंडिया
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर