IND vs ENG: दूसरे ODI के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, केएल, बुमराह......
Published - 14 Jul 2026, 06:49 PM | Updated - 14 Jul 2026, 07:08 PM
Table of Contents
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट फैंस के लिए बेहद अहम होने वाला है। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड को लेकर भी काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और चयनकर्ताओं ने पहले घोषित 15 सदस्यीय स्क्वाड पर ही भरोसा जताया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में रहेगी, जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।
दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर बढ़त बनाना चाहेगी टीम इंडिया
दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की नजर हर हाल में जीत हासिल करने पर होगी। बल्लेबाजी विभाग में कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज टीम की सबसे बड़ी ताकत होंगे। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और केएल राहुल से बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी।
वहीं ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (Axar Patel) और नितीश कुमार रेड्डी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
गेंदबाजी आक्रमण पर रहेंगी सभी की नजर
तेज गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) संभालेंगे, जिनका साथ अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा देंगे। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल इंग्लैंड के बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
भारतीय टीम के पास अनुभव और युवा खिलाड़ियों का शानदार संतुलन है, जिससे दूसरे वनडे में टीम का पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है। अगर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहते हैं और गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालते हैं, तो भारत सीरीज में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर सकता है।
दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम् दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बराड़
यह भी पढ़े: कोच गंभीर के हेड कोच से छुट्टी की डेट आई सामने, इस दिन से बंद कर देगी BCCI दाना-पानी