एक-दो-तीन नहीं, पूरे 9 दिग्गज हैं इंग्लैंड टेस्ट टीम के हेड कोच बनने के दावेदार! लिस्ट में राहुल द्रविड़ का नाम गायब

Published - 15 Jul 2026, 11:06 AM | Updated - 15 Jul 2026, 01:01 PM

England 14

England's new head coach for Test format: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त इंग्लैंड टीम के नए टेस्ट कोच को लेकर हलचल मची हुई है। वनडे सीरीज से ज्यादा टेस्ट में ब्रेंडन मैकुलम की खाली जगह कौन भरेगा, इसमें फैंस की दिलचस्पी ज्यादा है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज हार के बाद, मैकुलम के पद पर खरा मंडरा रहा था। उन्होंने खुद ही टेस्ट में अपनी पोजीशन से इस्तीफा दे दिया और श्वेत गेंद की क्रिकेट में ध्यान लगाने की बात कही। अब टेस्ट फॉर्मेट में इंग्लैंड (England) को अपने नए हेड कोच की तलाश है। मीडिया रिपोर्ट्स में 9 दावेदारों के नाम सामने आए हैं लेकिन चौंकाने वाली बात है कि राहुल द्रविड़ समेत किसी भी भारतीय का नाम लिस्ट में नहीं है।

England के टेस्ट कोच की रेस से राहुल द्रविड़ बाहर, शास्त्री और अश्विन भी लिस्ट में नहीं

England 15

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि टेस्ट में इंग्लैंड (England) का नया हेड कोच बनने की रेस में टीम इंडिया के दिग्गज राहुल द्रविड़ के साथ-साथ रवि शास्त्री और रविचंद्रन अश्विन भी रेस में शामिल हैं। लेकिन द डेली मेल की रिपोर्ट में इनका कहीं जिक्र नहीं है।

रिपोर्ट में सिर्फ द्रविड़ के नाम का जिक्र है लेकिन उन्हें शॉर्टलिस्ट हुए 9 दावेदारों में जगह नहीं मिली है। वहीं, शास्त्री और अश्विन को लेकर शायद गलत ही जानकारी दी जा रही थी, क्योंकि उनके संबंध में कुछ भी नहीं बताया गया है।

सिर्फ 2 इंग्लिश दिग्गज हुए शॉर्टलिस्ट, फ्लिंटॉफ बाहर

इंग्लैंड (England) के पास कई दिग्गज हैं, जो टेस्ट में हेड कोच बनने की क्षमता रखते हैं। इसी वजह से मीडिया रिपोर्ट्स में पॉल कोलिंगवुड, जोनाथन ट्रॉट और एंड्रू फ्लिंटॉफ समेत कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन शार्ट हुए दावेदारों में इनमें से कोई भी शामिल नहीं है। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर्स में से जोनाथन ट्रॉट और रिचर्ड डॉसन ही रेस में हैं। ट्रॉट ने काफी समय तक इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और कोचिंग में भी काफी सफल रहे हैं।

वहीं, ग्लॉस्टरशायर के पूर्व ऑफ -स्पिनर डॉसन ने सात टेस्ट मैच खेले हैं और पहले इंग्लैंड की टीम के साथ काम कर चुके हैं। पिछली गर्मियों में, उन्होंने ग्लैमॉर्गन को 2005 के बाद पहली बार काउंटी चैंपियनशिप में डिवीज़न वन में पहुंचाया था। पाकिस्तान के व्हाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन और आयरलैंड-हैम्पशायर के पूर्व कोच आदि बिरेल भी शामिल हैं।

IPL 2026 में नजर आने वाले ये 5 दिग्गज भी रेस में शामिल

द डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड (England) के टेस्ट में नए हेड कोच बनने की रेस में आईपीएल 2026 में बतौर मुख्य कोच काम करने वालों को भी चुना गया है। इस रेस में सबसे आगे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर हैं, जो पहले भी इंग्लैंड टीम के साथ काम कर चुके हैं। वहीं, CSK से अलग होने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग का नाम भी शामिल है।

इसके अलावा, LSG के हेड कोच जस्टिन लेंगर और राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कुमार संगाकारा को भी शार्ट लिस्ट किया गया है। वहीं, लखनऊ टीम के ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी भी लिस्ट का हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की जीत के साथ टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स, रोहित-अक्षर-बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड ने कटवाई नाक

Tagged:

Ravichandran Ashwin England Cricket Team Rahul Dravid Andy Flower stephen fleming
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com