“चीफ सेलेक्टर और हेड कोच के बीच थोड़ी अनबन...” दिनेश कार्तिक के बयान से मचा बवाल, अजीत-गौतम को लेकर कही बड़ी बात

Published - 15 Jul 2026, 10:53 AM | Updated - 15 Jul 2026, 11:48 AM

Dinesh Karthik

Dinesh Karthik: आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज में व्हाइटवॉश होने के बाद टीम इंडिया को लगातार अलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर को भी खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी है. सोशल मीडिया पर जहां फैंस उन्हें मुख्य कोच की भूमिका से हटाने की मांग कर रहे हैं, तो वहीं कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने उनकी रणनीति पर सवाल उठाए हैं. अब पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने गौतम गंभीर और अजीत अगरकर के रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने प्रशंसकों के बीच हलचल मचा दी है.

Dinesh Karthik के बयान से मचा बवाल

Dinesh Karthik-wife

इंग्लैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने जीत के साथ किया है, लेकिन पिछली दो टी20 सीरीज में मिली हार को लेकर चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. भारतीय टी20 टीम की नाकामियां लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बीच अब दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के एक बयान ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी है. हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने दावा किया है कि हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद देखने को मिल सकते हैं.

अजीत-गौतम को लेकर कही बड़ी बात

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि अलग-अलग नज़रिए के कारण अजीत अगरकर और गौतम गंभीर के बीच मतभेद हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि,

"चीफ सेलेक्टर और हेड कोच के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है. मुझे लगता है कि अगरकर के पास लंबे समय के प्लान हैं, जबकि मौजूदा कोच का कहना है, 'मैं तो हर मैच जीतना चाहता हूं जो मैं खेलता हूं.'" इसीलिए हमें यह उलझन दिखाई दे रही है. लेकिन क्या यह खिलाड़ियों के लिए सही है? बिल्कुल नहीं."

"अगरकर का फोकस फ्यूचर पर है"

दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने बात को आगे बढ़ाते हुए भारतीय टीम के बेंच स्ट्रेंथ को लेकर कहा कि,

"अगर आप भारत से हैं, तो सोचिए आपके पास कितनी मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है? हर कोई यही सोचता है कि अगर मेरे कुछ मैच खराब गए, तो कोई भी मेरी जगह ले सकता है. ऊपर से ऐसी स्थिति बन जाती है, यह निश्चित रूप से एक ऐसी स्थिति है जिस पर भारत को ध्यान देने और जल्द से जल्द इसे ठीक करने की जरूरत है."

"मुझे लगता है कि चीफ सेलेक्टर अगरकर का फोकस फ्यूचर पर है और वह खिलाड़ियों के ग्रुप को देखना चाहते हैं. वहीं, गंभीर शायद सोच रहे होंगे, ‘मैं हर सीरीज़ जीतना चाहता हूं क्योंकि इसमें मेरी साख दांव पर लगी है.’ तो, शायद दोनों के बीच टकराव है, ऐसा ही लगता है."

IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, शुभमन गिल हुए इंजर्ड, ये खिलाड़ी कर सकता है कप्तानी

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com