6,6,6,6,6,6... इंग्लैंड के बल्लेबाज ने लगातार 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, दिलाई युवराज सिंह की याद
Published - 11 Aug 2026, 09:04 AM | Updated - 11 Aug 2026, 01:17 PM
Table of Contents
England: साल 2007 में भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के एक ओवर में छह छक्के जड़ने के कारनामे ने क्रिकेट इतिहास में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज भी जब कोई बल्लेबाज अपनी पारी में छक्कों की झड़ी लगाता है तो फैंस को सबसे पहले यूवी की याद आती है. वहीं, अब इंग्लैंड (England) का एक खिलाड़ी भी यह उपलब्धि हासिल करने में कामयाब हुआ है. उन्होंने लगातार छह गेंदों में छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है.
England के बल्लेबाज ने दिलाई युवराज सिंह की याद

इंग्लैंड में खेले जा रहे मेट्रो बैंक वनडे कप में हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने धुआंधार पारी खेल तबाही मचा दी. गेंदबाजों की कुटाई कर उन्होंने ताबड़तोड़ रन बनाए और सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. इस दौरान वह लगातार 6 गेंदों में 6 छक्के जड़ने में भी सफल हुए. 21 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिलने के बाद टोबी अल्बर्ट (Toby Albert) ने अपना रौद्र रूप दिखाया और विस्फोटक पारी खेल डाली. 233 के स्ट्राइक रेट से वह 37 गेंदों में 86 रन बना पाए, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल है.
Galle में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें कब भारत ने यहां खेला था अपना आखिरी मुकाबला
Toby Albert ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
इतिहास में कई बल्लेबाज लगातार छक्के जड़ने का मुकाम हासिल कर चुके हैं, लेकिन टोबी अल्बर्ट (Toby Albert) का रिकॉर्ड काफी अलग है. दरअसल, उन्होंने दो अलग-अलग ओवर में मिलाकर छह सिक्स लगाए हैं. नान्टेस ओस्टहुइजेन के ओवर की अंतिम दो गेंदों पर दो छह जड़ने के बाद टोबी अल्बर्ट (Toby Albert) अगले ओवर की दूसरी गेंद पर बल्लेबाजी के लिए स्ट्राइक पर आए. फिर ओली किर्टले के इस ओवर की आखिरी चार गेंदों को उन्होंने छह रन के लिए भेज दिया. ऐसे वह लगातार छह गेंदों पर सिक्स जड़ने का कारनामा कर पाए.
ससेक्स को भारी पड़ी अपनी गलती
टोबी अल्बर्ट (Toby Albert) जब 21 रन पर थे तो उन्हें एक जीवनदान मिला था, जो ससेक्स के लिए काल साबित हुआ. इसके बाद उन्होंने आक्रमक बल्लेबाजी का रवैया अपनाते हुए रन बटोरना शुरू कर दिए. उनकी इस पारी की मदद से हैम्पशायर स्कोरबोर्ड पर निर्धारित 50 ओवरों में 383/9 रन लगा पाई. हालांकि, टोबी अल्बर्ट (Toby Albert) के अलावा अली ओर्र ने 105 रन और बेन मेयस ने 109 रनों का योगदान दिया.जवाब में ससेक्स की टीम 332 रनों पर ही सिमट गई और उसे 51 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी.
लक्ष्मण ने किया इनकार, तो अब ये 3 दिग्गज बन सकते है टीम इंडिया के नए चीफ सलेक्टर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर