Galle में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? जानें कब भारत ने यहां खेला था अपना आखिरी मुकाबला

Published - 11 Aug 2026, 10:33 AM | Updated - 11 Aug 2026, 11:19 AM

Team India Test Record Galle

Team India's Test record at Galle: भारत की टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। श्रीलंकाई टीम को टेस्ट में 9 साल बाद भारत की मेजबानी का मौका मिला है। इस सीरीज की अहमियत WTC का हिस्सा होने के कारण काफी ज्यादा है, क्योंकि इसके नतीजे से फाइनल की रेस का समीरकरण आसान या फिर मुश्किल हो सकता है।

श्रीलंका के विरुद्ध भारत (Team India) को 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। पहला मैच गाले में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच कोलंबो में होगा। ऐसे में पहले टेस्ट से पूर्व हम आपको बताते हैं कि गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड कैसा है।

गाले में ऐसा है Team India का टेस्ट रिकॉर्ड

श्रीलंका में गाले का मैदान काफी ऐतिहासिक है और यहां अक्सर मुकाबले खेले जाते हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया (Team India) भी कई बार खेलती नजर आ चुकी है। अगर यहां भारत के टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो टीम इंडिया ने 5 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 2 में जीत दर्ज की है और 3 में हार का सामना किया है।

आंकड़ा विवरण
मैच 5
जीत 2
हार 3
टाई 0
बेनतीजा 0
जीत प्रतिशत 66.6%

2017 में अंतिम बार भारत ने गाले में खेला था टेस्ट मुकाबला

Team India Test Record Galle 1

जैसा कि हमने बताया, टीम इंडिया (Team India) ने 9 साल से श्रीलंका में कोई टेस्ट नहीं खेला है। इसी वजह से भारत का गाले में आखिरी टेस्ट मैच 2017 में श्रीलंका के खिलाफ ही हुआ था। मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ही लाजवाब रहा था। 26 से 29 जुलाई तक खेले गए मैच में श्रीलंका को भारत ने 304 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

भारत की गाले में सबसे बड़ी जीत और हार

इस मैदान पर भारत की सबसे बड़ी जीत 2017 में ही आई थी, जब टीम इंडिया ने श्रीलंका को 304 रनों से हराया था। पहली पारी में टीम इंडिया ने 600 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद, सिर्फ 291 पर ढेर करते हुए 299 रनों की विशाल बढ़त हासिल की। फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी 240/3 के स्कोर पर घोषित कर दी और 550 का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम सिर्फ 245 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी।

अगर गाले में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार की बात करें तो 2001 और 2010 में श्रीलंका ने 10-10 विकेट के अंतर भारत को दो टेस्ट हराए थे। वहीं, रनों के लिहाज से 170 रनों से सबसे बड़ी हार है, जो 2008 में मिली थी।

Tagged:

indian cricket team Sri Lanka Cricket team India Tour of Sri Lanka 2026 Galle International Stadium
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com