रोहित-कोहली को मौका, तो हार्दिक-बुमराह की वापसी.... बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है भारत की टीम

Published - 10 Aug 2026, 04:46 PM | Updated - 10 Aug 2026, 05:36 PM

India 2

India's likely squad for Bangladesh ODI Series: भारत का सितंबर में बांग्लादेश दौरा निर्धारित है। इस दौरे पर टीम इंडिया के जाने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को लिखित में अनुरोध किया है। इसी वजह से अब बोर्ड भारत सरकार से दौरे को लेकर मंजूरी और स्पष्टता मांगने की तैयारी कर रहा है। टीम इंडिया को बांग्लादेश में 3 वनडे और 3 टी20 खेलने हैं।

ज्यादातर फैंस को तीन मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार होगा, जो 1 से 6 सितंबर तक खेली जानी है। अगर भारत (India) को बांग्लादेश दौरे पर जाने की मंजूरी मिलती है तो वनडे स्क्वाड कैसा होगा, इस चीज को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि 15 सदस्यीय स्क्वाड कैसा हो सकता है।

युवाओं और सीनियर के मिश्रण वाला हो सकता है India का स्क्वाड

India 3

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत (India) के स्क्वाड में रोहित शर्मा को मौका मिलने की संभावना नजर आ रही है, क्योंकि उन्होंने लॉर्ड्स में शानदार शतक जड़ा था और फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। इसी वजह से उन्हें एक मौका और मिल सकता है। वहीं, यशस्वी जायसवाल को भी चुने जाने की उम्मीद है। जायसवाल बैकअप ओपनर के रूप में रहेंगे और रोहित के फ्लॉप होने पर प्लेइंग XI में उनकी जगह ले सकते है।

कप्तानी की बागडोर शुभमन गिल के हाथों में रहने की उम्मीद है। वहीं, उपकप्तानी श्रेयस अय्यर करते नजर आ सकते हैं। विराट कोहली के भी चुने जाने की संभावना है। दूसरे विकेटकीपर के रूप में ईशान किशन को बरकरार रखा जा सकता है।

इन ऑलराउंडर्स और गेंदबाजों के चयन की उम्मीद

पेस ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की भी बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए भारत (India) की टीम में वापसी संभव मानी जा रही है। इसी वजह से शिवम दुबे का पत्ता कट सकता है। स्पिन विभाग में ऑलराउंडर अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के साथ स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में कुलदीप यादव का चयन होने की उम्मीद है।

भारत (India) के तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह का चयन पक्का माना जा सकता है। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा की जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है।

हर्षित और नितीश का खेलना मुश्किल

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी का चयन भारत के स्क्वाड में मुश्किल है। ये दोनों अपनी-अपनी चोट से उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से श्रीलंका दौरे के लिए उपलब्ध नहीं थे। इनका बांग्लादेश वनडे सीरीज तक फिट होना भी मुश्किल ही लग रहा है।

बांग्लादेश दौरे के लिए भारत (India) का 15 सदस्यीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश दौरे के लिए नहीं जाएगी टीम इंडिया? BCCI ने भारत सरकार का खटखटाया दरवाजा, जानिए क्या है पूरा मामला

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma jasprit bumrah India Tour of Bangladesh 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com