लक्ष्मण ने किया इनकार, तो अब ये 3 दिग्गज बन सकते है टीम इंडिया के नए चीफ सलेक्टर
Table of Contents
Team India's new chief selector: भारतीय टीम की चयन समिति के पैनल में जल्द ही बड़ा बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि सितंबर, 2026 में अपना कार्यकाल पूरा करने पर मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर की छुट्टी हो सकती है। कुछ समय से अगरकर और BCCI के बीच तालमेल में कमी नजर आई है। यही वजह है कि अगरकर का जाना तय लग रहा है।
जुलाई, 2023 में चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) का पद संभालने वाले अजित अगरकर के रिप्लेसमेंट के रूप में वीवीएस लक्ष्मण का नाम सामने आ रहा था लेकिन हाल ही में इस दिग्गज ने संकेत दिया कि वो अभी बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सलेंस में हेड की भूमिका से खुश हैं और अभी कुछ समय के लिए इसी रोल में रहना चाहते हैं। ऐसे में हम आपको वो 3 दावेदार बताते हैं, जो लक्ष्मण के इंकार के बाद चीफ सेलेक्टर बनने के दावेदार हो सकते हैं।
लक्ष्मण ने किया इंकार, अब ये 3 दिग्गज बन सकते हैं टीम इंडिया के Chief Selector
1. प्रज्ञान ओझा

टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) बनने की रेस में सबसे आगे प्रज्ञान ओझा को माना जा सकता है, जो पिछले साल ही साउथ जोन से चयन समिति में शामिल किए गए थे। ओझा काफी समय तक एडमिनिस्ट्रेटिव भूमिका में रहे और उनके पास काफी अच्छा अनुभव है। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए भी उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट खेले हैं। ऐसे में उन्हें चयन संबंधी मामलों की भी समझ है।
2. पार्थिव पटेल
भारत के लिए बेहद कम उम्र में डेब्यू करने वाले पार्थिव पटेल भी टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) बनने की रेस में शामिल हैं। संन्यास के बाद से पार्थिव क्रिकेट कमेंटेटर के तौर पर नजर आए। वहीं, आईपीएल में गुजरात टाइटंस के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा हैं। पार्थिव को घरेलू क्रिकेट की काफी अच्छी समझ है, क्योंकि उन्होंने काफी लंबे समय तक खेला है। इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी उनका तालमेल काफी अच्छा है, क्योंकि वो दोनों के साथ टीम इंडिया के अलावा आईपीएल में भी खेले हैं।
3. राहुल द्रविड़
टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ भी भारतीय टीम का नया चीफ सेलेक्टर (Chief Selector) बनने के दावेदार माने जा सकते हैं। द्रविड़ ने अपने कोचिंग कार्यकाल के दौरान सीनियर और युवा खिलाड़ियों के साथ काफी अच्छा तालमेल दिखाया। सभी उनका सम्मान करते हैं और अगर कोई फैसला लेंगे तो उस पर सवाल उठने की संभावना कम ही है। फिलहाल द्रविड़ किसी आईपीएल टीम के साथ भी नहीं हैं। इसी वजह से BCCI उनके नाम पर भी चर्चा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: रोहित-कोहली को मौका, तो हार्दिक-बुमराह की वापसी.... बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है भारत की टीम