ENG vs IND Today Match Prediction, 2nd ODI – किस टीम का रहेगा दबदबा? जानें रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Published - 15 Jul 2026, 01:41 PM | Updated - 15 Jul 2026, 01:53 PM
Table of Contents
ENG vs IND Today Match Prediction: भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराकर इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज की है। दोनों टीमें अब सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ में आमने-सामने होगी। पहले वनडे में इंग्लैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जो रूट और लियाम डॉसन के अर्धशतक की मदद से भारत के आगे 259 रन का लक्ष्य रखा।
जवाब में कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने 101 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए भारत को 6 विकेट से जीत दिला दी।अक्षर पटेल को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
टीम इंडिया इस दूसरे वनडे को जीतकर श्रृंखला अपने नाम करना चाहेगी, वहीं इंग्लैंड श्रृंखला में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और ENG vs IND Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
मैच डिटेल्स (ENG vs IND Match Details)
| मैच | इंग्लैंड बनाम भारत दूसरा वनडे |
| स्टेडियम | सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ |
| मैच की तारीख | 16 जुलाई 2026 (05:30 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Star Sports TEN Network, JioHotstar & DD Sports |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (ENG vs IND Head-to-Head)
-
मैच: 111
-
इंग्लैंड ने जीते: 44
-
भारत ने जीते: 62
-
ड्रॉ/टाई: 5
हालिया फॉर्म (ENG vs IND Recent Form)
इंग्लैंड: L, W, W, L, L
भारत: W, W, W, W, L
हालिया फॉर्म को देखते हुए ENG vs IND Today Match Prediction में भारत को बढ़त मिलती है।
पिच रिपोर्ट (ENG vs IND Pitch Report- सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़)
सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ की पिच संतुलित मानी जाती है। नई गेंद से तेज़ गेंदबाजों को स्विंग मिलती है। दूसरी पारी में स्पिनर्स को भी थोड़ी मदद मिलने लगती है। हालांकि एक बार क्रीज पर समय बिता लेने के बाद बल्लेबाज भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
इस मैदान पर खेले गए 26 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 31% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 50% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 228 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 196 |
| पिच अनुकूल | पेसर्स के लिए अनुकूल (68%) |
पिच रिपोर्ट के आधार पर ENG vs IND Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
ENG vs IND Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सीनारियो 1: अगर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 280–300
-
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
सीनारियो 2: अगर इंग्लैंड टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 45–50
-
अनुमानित कुल स्कोर: 240–260
-
मैच परिणाम: भारत की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (ENG vs IND Playing XI Today)
इंग्लैंड प्लेइंग-XI
जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा, शुभमन गिल/ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा
टीम अपडेट: शुभमन गिल को क्रैम्प के कारण रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। ईशान किशन उनके स्थान पर दूसरे वनडे में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (ENG vs IND Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
जो रूट इंग्लैंड टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज हैं। पिछले मैच में इन्होंने 76* रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।
-
शुभमन गिल ने पिछले मैच में 80* रन बनाए हैं। हालांकि क्रैम्प के कारण इन्हें बीच में ही मैदान छोड़न पड़ा इस मैच में अगर खेलते हैं तो बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
जोफ्रा आर्चर इंग्लैंड के लिए पावर प्ले और डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। पिछले मैच में इन्होंने 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी विकेट लेने की उम्मीद है।
-
अक्षर पटेल ने पिछले मैच में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए हैं और 57 रन बनाए हैं। इस मैच में भी मिडिल ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।
ENG vs IND Today Match Prediction - जानें किस टीम का पलड़ा है भारी
भारतीय टीम ने पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज की है। विराट कोहली रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम इंडिया ज्यादा संतुलित नजर आ रही है। इसके अलावा सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़ पर भारत ने 4 में से 3 मैच जीते हैं इसलिए इस दूसरे वनडे में भी टीम इंडिया के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है।
इंग्लैंड के जीतने की संभावना: 40%
भारत के जीतने की संभावना: 60%
ENG vs IND ODI 2026: दोनों टीमों का पूरा Squad
इंग्लैंड (ENG) Squad
हैरी ब्रूक (कप्तान), बेन डकेट, जो रूट, जैकब बेथेल, जेम्स कोल्स, विल जैक्स, रेहान अहमद, गस एटकिंसन, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जोश टंग
भारत (IND) Squad
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यांशु शेडगे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
ENG vs IND 2nd ODI England vs India ENG vs IND Dream11 Prediction ENG vs IND Today Match Predictionऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।