IND vs ENG 2nd ODI PITCH REPORT: दूसरे मैच में होगा बल्लेबाजों का बोलबाला, या गेंदबाज मचाएंगें कोहराम? जानें कैसी होगी पिच

Published - 15 Jul 2026, 11:46 AM | Updated - 15 Jul 2026, 12:48 PM

IND Vs ENG 18

IND vs ENG 2nd ODI Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इंग्लैंड दौरे पर यह भारत की पहली जीत है, क्योंकि इससे पहले खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में लगातार चार हार झेलनी पड़ी थीं, जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था।

पहले वनडे (IND vs ENG 1st ODI) में एजबेस्टन की पिच पर बल्लेबाजी आसान नहीं रही और तेज गेंदबाजों के सामने दोनों ही टीमों के बल्लेबाज जूझते नजर आए। इसी वजह से मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के बावजूद इंग्लैंड जैसे-तैसे 258 रन बना पाई। बाद में 259 के लक्ष्य को टीम इंडिया ने शुरुआती झटकों के बावजूद आसानी से हासिल कर लिया। नई गेंद से काफी मदद मिली, जिसका फायदा गेंदबाजों ने उठाया और पावरप्ले के दौरान बल्लेबाज बैकफुट पर नजर आए।

कार्डिफ में IND vs ENG दूसरा वनडे का होगा आयोजन

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला गुरुवार, 14 जुलाई को शाम 5:30 बजे से कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया जीत के लिए पूरा जोर लगाना चाहेगी, क्योंकि नतीजा पक्ष में आने से मैच के साथ-साथ सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त हासिल हो जाएगी। वहीं, इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि भारत को हराया जाए, ताकि आखिरी मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका बना रहे।

IND vs ENG दूसरे वनडे के लिए कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच रिपोर्ट

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित माना जाता है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है लेकिन इसके बाद बल्लेबाज हावी हो सकते हैं। इसी वजह से पावरप्ले के 10 ओवर काफी अहम होंगे। बीच के ओवरों में स्पिनर्स को उतनी मदद नहीं मिलती है लेकिन अच्छी लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी से सफलता हासिल हो सकती है।

सोफिया गार्डन्स में हुए मेंस ODI मैचों के आंकड़े

विवरणआंकड़े
स्टेडियमसोफिया गार्डन्स, कार्डिफ (वेल्स)
पहला वनडे20 मई 1999
आखिरी वनडे1 जून 2025
कुल वनडे मैच31
मेज़बान टीम की जीत10 मैच (32.26%)
मेहमान टीम की जीत4 मैच (12.90%)
न्यूट्रल टीम की जीत13 मैच (41.94%)
पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम की जीत8 मैच (25.00%)
दूसरी बल्लेबाज़ी करने वाली टीम की जीत19 मैच (59.38%)
टॉस जीतकर मैच जीतने वाली टीम13 मैच (40.63%)
टॉस हारकर मैच जीतने वाली टीम14 मैच (43.75%)
टाई मैच1 (3.23%)
बेनतीजा (No Result)3 (9.68%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर166* – जो रूट (इंग्लैंड) बनाम वेस्टइंडीज (1 जून 2025)
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी4/28 – रवींद्र जडेजा (भारत) बनाम इंग्लैंड (27 अगस्त 2014)
सर्वोच्च टीम स्कोर386/6 – इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (8 जून 2019)
न्यूनतम टीम स्कोर125 – अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (15 जून 2019)
सबसे बड़ा सफल रन चेज़312/7 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (1 जून 2025)
प्रति विकेट औसत रन32.45
प्रति ओवर औसत रन5.43
पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसत स्कोर220 रन

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: दूसरे ODI के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया की घोषणा, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, केएल, बुमराह......

Tagged:

shubman gill team india England Cricket Team Harry Brook
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com