अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI में इन 3 खिलाड़ियों को मौका नहीं देंगे कोच गंभीर, उठानी पड़ेगी इन्हें सिर्फ पानी की बोतलें

Published - 15 Jun 2026, 03:09 PM | Updated - 15 Jun 2026, 04:26 PM

Ind Vs Afg 6

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच के लिए अपनी तैयारियां तेज कर ली है. बुधवार को लखनऊ में दोनों टीमें इस भिड़ंत के लिए आमने-सामने होगी. जहां एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया यह मैच जीतकर श्रृंखला में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, तो वहीं मेहमान टीम अफगानिस्तान का लक्ष्य जीत हासिल कर वापसी करने का होगा.

ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के दरमियान एक रोमांचक जंग देखने को मिलना तय है. लेकिन इससे पहले फैंस के बीच इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है कि किन 3 खिलाड़ियों को कोच गौतम गंभीर नजरअंदाज कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जो IND vs AFG दूसरे मैच में पानी पिलाते नजर आ सकते हैं....

IND vs AFG दूसरे ODI में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं ड्रॉप

1. यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal

भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान वनडे सीरीज (IND vs AFG) के लिए टीम इंडिया में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया था. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के इंजरी के चलते श्रृंखला से बाहर होने के बाद उन्हें टीम में जगह मिली. हालांकि, टीम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उनके लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना काफी मुश्किल है.

दरअसल, टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहले से ही ओपनिंग जोड़ी मौजूद है. टीम मैनेजमेंट ने इन दो खिलाड़ियों पर पारी की शुरुआत करने का भरोसा जताया है, जिसमें वे कोई बदलाव नहीं करना चाहेंगे. ऐसे में यशस्वी जायसवाल को अंतिम एकादश में अपने मौके के लिए और इंतजार करना पड़ेगा.

IND vs AFG, PITCH REPORT: क्या कहते लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ें? पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज ढाएंगे कहर

2. वॉशिंगटन सुंदर

धर्मशाला में अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच के लिए वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जिसमें वह अपना जलवा बिखरने में नाकाम रहे. गेंदबाजी के दौरान वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहें. कप्तान शुभमन गिल द्वारा मिले एक ओवर में वह टीम के लिए काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने बिना कोई विकेट हासिल किए 19 रन खर्च कर दिए.

इसके बाद फिर टीम मैनेजमेंट ने वॉशिंगटन सुंदर को गेंद थमाने का जोखिम नहीं उठाया. वहीं, अब उनकी टीम में जगह पर सवाल उठने लगे हैं. इस बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि कोच गौतम गंभीर लखनऊ वनडे के लिए वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉप कर कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं. पिछले मुकाबले में वह बेंच गर्म करते नजर आए थे.

3. प्रिंस यादव

एक और खिलाड़ी जिसे अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे ODI में बेंच पर बैठे देखा सकता है वो प्रिंस यादव हैं. आईपीएल 2026 में धमाल मचाने वाले इस खिलाड़ी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है.हालांकि, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी की मौजूदगी को देखते हुए उनके लिए प्लेइंग XI में जगह बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। लिहाज, वह अगले मैच में भी पानी पिलाते नजर आ सकते हैं.

IND vs AFG दूसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (सी), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण

बेंच: यशस्वी जयसवाल, वाशिंगटन सुंदर, प्रिंस यादव

वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे वनडे में हुए फ्लॉप, श्रीलंका A के खिलाफ सिर्फ इतने रन पर लौटे पवेलियन

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com