BAN vs AUS 1st T20I Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI

Published - 15 Jun 2026, 02:55 PM | Updated - 15 Jun 2026, 02:59 PM

BAN vs AUS 1st T20I
BAN vs AUS 1st T20I 2026

BAN vs AUS 1st T20I 2026: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय श्रृंखला के बाद अब T20 श्रृंखला का पहला मैच चटगांव में खेला जाएगा। बांग्लादेश ने एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया है। तीसरे वनडे में कॉपर कॉलोनी ने 149 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को क्लीन स्वीप से बचाया।

बांग्लादेश टीम अब T20 श्रृंखला में भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी। लिटन दास इस श्रृंखला में टीम का नेतृत्व करेंगे तथा तौहीद ह्रदय को उप कप्तान नियुक्त किया गया है। लंबे अंतराल से टीम से बाहर चल रहे नाहिद राणा को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम इस श्रृंखला में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

ऑस्ट्रेलिया टीम ने अपना आखिरी मुकाबला टी20 विश्व कप के दौरान ओमान के खिलाफ खेला था जिसमें वह 9 विकेट से विजेता रही थी। भारतीय मूल के ऑल राउंडर निखिल चौधरी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से डेब्यू कर सकते हैं तथा नियमित कप्तान मिशेल मार्श के खेलने की भी पूरी संभावना है। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच और वेदर रिपोर्ट, अहम खिलाड़ी और संभावित प्लेइंग पर नज़र डालेंगे।

BAN vs AUS 1st T20I मैच डीटेल्स

  • मैच: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला T20I

  • स्टेडियम: बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम, चटगाँव

  • मैच की तारीख: 17 जून 2026 (01:30 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग: FANCODE

  • लाइव स्कोर: BAN vs AUS 1st T20I लाइव स्कोर

BAN vs AUS 1st T20I पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट

चटगाँव मौसम अपडेट:

चटगाँव में खेले जाने वाले पहले T20I के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 65% रहने की उम्मीद है।

मतिउर रहमान स्टेडियम, चटगाँव पिच रिपोर्ट:

BAN vs AUS 1st T20I बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम, चटगाँव में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच थोड़ी धीमी और संतुलित मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर्स हावी रहते हैं। यहां 160-170 रन का टोटल अच्छा माना जाता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 56% मैच जीते हैं।

BAN vs AUS 1st T20I संभावित प्लेइंग 11

बांग्लादेश: परवेज़ हुसैन इमोन, तंज़ीद हसन, लिटन दास (कप्तान), तौहीद ह्रदय, शमीम हुसैन, नूरुल हसन सोहन (विकेटकीपर), शाक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफ़िज़ुर रहमान, शोरीफुल इस्लाम।

ऑस्ट्रेलिया: जोश इंग्लिस, मिशेल मार्श (कप्तान), कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, टिम डेविड, निखिल चौधरी, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, ज़ेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन।

BAN vs AUS 1st T20I टॉप पिक्स

खिलाड़ी रोलहालिया प्रदर्शन (T20)
जोश इंग्लिसबल्लेबाज72(44), 60(29), 36(32)
आरोन हार्डीऑल राउंडर4-27, 3-24, 1-26
मिशेल मार्शबल्लेबाज96(57), 90(38), 10(10)
नाहिद राणागेंदबाज2-22, 2-24, 2-15
मुस्तफ़िज़ुर रहमानगेंदबाज2-30, 0-16, 2-37

BAN vs AUS 1st T20I में विशेषज्ञ की राय

बांग्लादेश टीम ने एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली श्रृंखला जीती है, जिससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है। इस T20 श्रृंखला में भी बांग्लादेश को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिलेगा। हालांकि आस्ट्रेलिया ने भी मजबूत टीम का गठन किया है।

जोश इंग्लिस और मिशेल मार्श जैसे विस्फोटक बल्लेबाज टीम को तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखते हैं। इन दोनों ने इस साल IPL में अच्छी साझेदारियां की है। हेड टू हेड आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया आगे है ऐसे में इस पहले मैच में मेहमान टीम श्रृंखला में जीत के साथ खाता खोल सकती है।

यह भी पढ़ें: BAN vs AUS Today Match Prediction, 3rd ODI – ऑस्ट्रेलिया की साख दांव पर, जानें कौन मारेगा बाजी?

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Bangladesh national cricket team Bangladesh vs Australia BAN vs AUS 1st T20I BAN vs AUS Australia national cricket team
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com