BAN vs AUS Today Match Prediction, 3rd ODI – ऑस्ट्रेलिया की साख दांव पर, जानें कौन मारेगा बाजी?

Published - 13 Jun 2026, 04:39 PM | Updated - 13 Jun 2026, 05:08 PM

BAN vs AUS Today Match Prediction
BAN vs AUS 3rd ODI 2026

BAN vs AUS Today Match Prediction: बांग्लादेश टीम ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट (DLS) से हराकर श्रृंखला को अपने नाम कर लिया है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाएं इसके जवाब में बांग्लादेश ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 रन बना डाले। बांग्लादेश की तरफ से इस मैच में मुस्तफिजुर रहमान 3 विकेट के साथ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन और ज़ेवियर बार्टलेट ने अर्धशतक लगाए हैं। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला गवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी द्विपक्षीय सीरीज हार है। इस तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम क्लीन स्वीप से बचना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs AUS Today Match Prediction पर नजर डालेंगे।

मैच डिटेल्स (BAN vs AUS Match Details)

मैच बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे
स्टेडियम शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका
मैच की तारीख 14 जून 2026 (10:30 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, JioHotstar

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (BAN vs AUS Head-to-Head)

  • मैच: 23

  • बांग्लादेश ने जीते: 3

  • ऑस्ट्रेलिया ने जीते: 19

  • ड्रॉ/टाई: 1

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखते हुए BAN vs AUS Today Match Prediction में AUS को बढ़त मिलती है।

हालिया फॉर्म (BAN vs AUS Recent Form)

बांग्लादेश: W, W, W, W, L

ऑस्ट्रेलिया: L, L, L, W, L

पिच रिपोर्ट (BAN vs AUS Pitch Report- शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम)

शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम, ढाका की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने वाली टीम इस मैदान पर पिछले 5 में से 3 मैच जीत चुकी है। पिच रिपोर्ट के आधार पर BAN vs AUS Today Match Prediction में पेसर्स अहम भूमिका निभाएंगे।

इस मैदान पर खेले गए 129 (ODI) मैचों के आंकड़े इस प्रकार हैं:

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 46%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 47%
पहली पारी का औसत स्कोर 224
दूसरी पारी का औसत स्कोर 190
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (61%)

BAN vs AUS Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सीनारियो 1: अगर ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 240–260

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना


सीनारियो 2: अगर बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 40–45

  • अनुमानित कुल स्कोर: 225–240

  • मैच परिणाम: ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (BAN vs AUS Playing XI Today)

बांग्लादेश प्लेइंग-XI

तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदॉय, मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग-XI

मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान) (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, ज़ेवियर बार्टलेट

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (BAN vs AUS Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • कैमरून ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने अभी तक श्रृंखला में 77 रन बनाए हैं और 1 विकेट लिया है। इस मैच में भी अच्छा स्कोर कर सकते हैं।

  • नजमुल हुसैन शान्तो 108 रनों के साथ श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं।

टॉप गेंदबाज

  • मुस्तफिजुर रहमान ने पिछले मैच में बांग्लादेश की जीत में अहम योगदान देते हुए 3 विकेट लिए हैं। यह अभी तक कुल 5 विकेट ले चुके हैं, इस मैच में भी अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद है।

  • नाथन एलिस ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए आ रहे हैं। इन्होंने अभी तक 3 विकेट लिए हैं। इस मैच में पावर प्ले और डेथ ओवरों में विकेट निकाल सकते हैं।

BAN vs AUS Today Match Prediction- जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

ऑस्ट्रेलिया टीम का एशिया कॉन्टिनेंट में खराब प्रदर्शन जारी है। टीम अपने प्रमुख खिलाड़ी ट्रेविस हेड, पेट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श के बिना काफी कमज़ोर नज़र आ रही है। स्टीव स्मिथ के संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया को मिडिल ऑर्डर में मजबूत बल्लेबाज की जरूरत है।

दूसरी तरफ बांग्लादेश लगातार 4 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है हालांकि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा अब भी भारी है और उसके पास मैच का रुख पलटने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं। ऐसे में हमें इस तीसरे मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 40%

ऑस्ट्रेलिया के जीतने की संभावना: 60%

यह भी पढ़े: विराट कोहली या रोहित शर्मा दोनों में से कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की कुल नेटवर्थ का अंतर

BAN vs AUS ODI: दोनों टीमों का पूरा Squad

बांग्लादेश (BAN) Squad

तनजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद ह्रदय, मोसद्दक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा बेंच सौम्या सरकार, रिशाद हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, नूरुल हसन

ऑस्ट्रेलिया (AUS) Squad

मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस (कप्तान) (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, लियाम स्कॉट, एडम ज़म्पा, नाथन एलिस, ज़ेवियर बार्टलेट बेंच मैथ्यू कुहनेमन, बेन ड्वारशुइस, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

Bangladesh vs Australia BAN vs AUS Today Match Prediction BAN vs AUS Dream11 Prediction BAN vs AUS 3rd ODI
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com