विराट कोहली या रोहित शर्मा दोनों में से कौन ज्यादा अमीर? जानें दोनों की कुल नेटवर्थ का अंतर

Published - 13 Jun 2026, 02:38 PM | Updated - 13 Jun 2026, 04:20 PM

Net Worth

Virat Kohli and Rohit Sharma's Net Worth Comparison: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने को तैयार है। हालांकि, इस सीरीज में फैंस को विराट कोहली और रोहित शर्मा को साथ में खेलते देखने का मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि कोहली हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण तीनों मुकाबले से बाहर हो गए। वहीं, रोहित फिटनेस टेस्ट पास करने में सफल रहे और भारतीय टीम के साथ धर्मशाला में हैं, जहां सीरीज का पहला मैच होना है।

अफगानिस्तान सीरीज में भले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा को साथ में देखने का मौका ना मिले। लेकिन इन दोनों की तुलना होती ही रहती है। बल्लेबाजी के आंकड़ों के साथ-साथ नेटवर्थ (Net Worth) के मामले में भी इनके फैंस आपस में उलझ जाते हैं। विराट के फैंस अपने आइडल को अमीर बताते हैं, जबकि रोहित के फैंस हिटमैन को दौलत के मामले में आगे बताते हैं। तो चलिए आपको इसका जवाब देते हैं। पहले दोनों की नेटवर्थ जान लेते हैं और फिर बताते हैं कि कौन ज्यादा अमीर है और इनके बीच कितना अंतर है।

विराट कोहली की Net Worth

Net Worth 1

साल 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने अपने बल्ले के दम पर ना सिर्फ रनों की बारिश की, कमाई के मामले में भी कई दिग्गजों से आगे निकल गए। आज कोहली गिनती सबसे अमीर क्रिकेटर्स में होती है। 2026 में उनकी अनुमानित नेटवर्थ (Net Worth) 1000 करोड़ से ऊपर बताई जाती है।

विराट कोहली की कमाई में मुख्य स्रोत BCCI का केंद्रीय अनुबंध और मैच फीस, IPL में RCB से मिलने वाली कॉन्ट्रैक्ट राशि, ब्रांड्स एंडोरसमेंट्स, बिजनेस इन्वेस्टमेंट और खुद के ब्रांड्स से कमाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर प्रमोशन भी शामिल है। कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें विराट को भारत का सबसे वैल्युएबल ब्रांड सेलिब्रिटी बताया गया। उनकी ब्रांड वैल्यू लगभग 3542 करोड़ आंकी गई। इससे पता चलता है कि किंग का नेटवर्थ (Net Worth) में भी जलवा है।

रोहित शर्मा की नेटवर्थ

टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताने वाले रोहित शर्मा ने 2007 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। जैसे-जैसे रोहित को कामयाबी मिली, वैसे-वैसे उनकी नेटवर्थ (Net Worth) में इजाफा होता गया। 2026 में रोहित की अनुमानित नेटवर्थ 250 करोड़ से 300 करोड़ के बीच बताई जाती है।

रोहित शर्मा की कमाई के मुख्य स्रोत BCCI कॉन्ट्रैक्ट, IPL से मुंबई इंडियंस द्वारा मिलने वाली कमाई, ब्रांड्स एंडोरसमेंट्स, निवेश और बिजनेस आदि शामिल हैं। हालांकि, रोहित की ब्रांड वैल्यू की आधिकारिक तौर पर जानकारी कहीं उपलब्ध नहीं है।

कोहली और रोहित में कौन ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ का अंतर

विराट कोहली और रोहित शर्मा की नेटवर्थ (Net Worth) से साफ़ है कि दोनों के बीच काफी ज्यादा अंतर है। जहां कोहली की 1000 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ है, वहीं रोहित की नेटवर्थ 300 करोड़ के आसपास ही है। ऐसे में साफ़ है कि किंग कोहली ज्यादा अमीर हैं। वहीं, इनके बीच नेटवर्थ में 700 से 750 करोड़ का अंतर है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 से पहले एशिया कप खेलेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश रवाना हो सकते हैं ये 15 खिलाड़ी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com