वर्ल्ड कप 2027 से पहले एशिया कप खेलेगी टीम इंडिया, बांग्लादेश रवाना हो सकते हैं ये 15 खिलाड़ी

Published - 13 Jun 2026, 02:36 PM | Updated - 13 Jun 2026, 03:06 PM

Asia Cup 2027

Asia Cup 2027: क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2027 बेहद खास होने वाला है. अक्टूबर में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2027 से पहले एसीसी एशिया कप 2027 का आयोजन किया जाएगा. अगले साल यह टूर्नामेंट 50 ओवरों के प्रारूपों में खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी की जिम्मेदारी बांग्लादेश को सौंपी गई है.

आगामी आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) सभी टीमों के लिए काफी अहम साबित होगा. लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही फैंस के बीच संभावित भारतीय टीम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

Asia Cup 2027 के लिए ये खिलाड़ी निभा सकता है कप्तान की भूमिका

Shubman Gill

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का ध्यान में रखते हुए भारतीय चयनकर्ता एशिया कप 2027 के लिए एक दमदार टीम इंडिया का चयन कर सकते हैं. यह एसीसी टूर्नामेंट भारतीय खिलाड़ियों के लिए आगामी आईसीसी मेगा इवेंट की तैयारियों का एक अहम पड़ाव होगा, ऐसे में टीम प्रबंधन इस अवसर का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेगा. एशिया कप 2027 के लिए नियमित कप्तान शुभमन गिल के हाथों में ही टीम की कमान हो सकती है.

जबकि उप-कप्तान की भूमिका के लिए श्रेयस अय्यर का चयन हो सकता है. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैच की वनडे सीरीज में उन्हें टीम का वाइस कैप्टन बनाया गया है. इसके अलावा वह सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 टीम का कप्तान बनने में कामयाब हुए हैं. लिहाजा, अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन कमिटी फिर से श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताना चाहेगी.

अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड से ODI सीरीज खेलेगा भारत, ये 15 खिलाड़ी हो सकते लंदन रवाना

विराट-रोहित की जोड़ी आ सकती है नजर

टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली और रोहित शर्मा एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) टीम का मुख्य हिस्सा हो सकते हैं. अपने अनुभव और उम्दा बल्लेबाजी के दम पर ये दोनों खिलाड़ी टीम के टॉप ऑर्डर को मजबूती प्रदान करते नजर आएंगे.

वहीं, केएल राहुल और ईशान किशन को भी बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जा सकता है. शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलावा ये दोनों खिलाड़ी भारत के बल्लेबाज क्रम को अतिरिक्त गहराई देने के साथ-साथ टीम के लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं.

इन गेंदबाजों को मिल सकता है मौका

अंत में बात की जाए एशिया कप 2027 (Asia Cup 2027) के लिए भारतीय टीम के गेंदबाजी क्रम की तो इसमें जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते हैं. वहीं, ऑलराउंडर के रूप में रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिलने की संभावाना है.

तेज गेंदबाज के तौर पर कप्तान के पास जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज का विकल्प होगा. जबकि हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार टीम के अतिरिक्त पेसर्स हो सकते हैं. स्पिन बॉलिंग डिपार्टमेंट में कुलदीप यादव के साथ-साथ वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा नजर आ सकते हैं.

Asia Cup 2027 के लिए भारत की संभावित टीम

विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

अफगानिस्तान ODI सीरीज में टूरिस्ट ही बने रहे जाएंगे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में मौका मिलना मुश्किल

Tagged:

shubman gill Virat Kohli world cup 2027 Asia Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com