अफगानिस्तान ODI सीरीज में टूरिस्ट ही बने रहे जाएंगे ये 2 भारतीय खिलाड़ी, प्लेइंग-11 में मौका मिलना मुश्किल

Published - 13 Jun 2026, 12:41 PM | Updated - 13 Jun 2026, 01:03 PM

Afghanistan ODI Series 8

Afghanistan ODI Series: 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। यह पहला मौका है, जब इन दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में कोई द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। अभी तक इनके बीच सिर्फ वर्ल्ड कप या फिर एशिया कप के दौरान ही ओडीआई मैच देखने को मिले हैं। सीरीज की शुरुआत धर्मशाला से होगी, क्योंकि पहला मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है।

इसके बाद, अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) का दूसरा मैच टीम इंडिया 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलेगी। वहीं, 20 जून को तीसरा व अंतिम मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। इस सीरीज के लिए BCCI ने 15 खिलाड़ी चुने थे लेकिन बाद में बदलाव भी हुए। विराट कोहली चोट के कारण हो गए और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिला। हार्दिक भी इंजरी के कारण सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन उनका रिप्लेसमेंट अनाउंस नहीं किया गया है।

इस लेखे में हम उन 2 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के दौरान शायद एक भी मैच में मौका न मिले और ये सिर्फ टूरिस्ट बनकर रह जाएं।

ये 2 भारतीय खिलाड़ी Afghanistan ODI Series में बेंच पर ही आ सकते हैं नजर

1. हर्ष दुबे

Afghanistan ODI Series 9

विदर्भ के 23 वर्षीय खिलाड़ी हर्ष दुबे की आईपीएल 2026 के बाद किस्मत चमक गई। उन्हें BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के साथ-साथ वनडे सीरीज के लिए भी चुना। हालांकि, हर्ष को मुल्लांपुर में हुए टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उस मैच में वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार और कुलदीप यादव की स्पिन तिकड़ी खेली थी।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के दौरान भी हर्ष दुबे को प्लेइंग XI में मौका मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। इसकी बड़ी वजह सीनियर स्पिनर कुलदीप यादव के साथ-साथ स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी है। हर्ष भी सुंदर की तरह ही स्पिन ऑलराउंडर हैं, लेकिन उनके पास अभी इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है। इसी वजह से सुंदर को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

2. प्रिंस यादव

तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के लिए चुना गया है। प्रिंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 14 मैचों में 16 विकेट चटकाए थे और उनका इकॉनमी रेट 9 से भी कम रहा। हालांकि, उन्हें डेब्यू का मौका मिलेगा, इसकी उम्मीद कम ही है, क्योंकि स्क्वाड में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा पहले से मौजूद हैं।

वहीं, कप्तान शुभमन गिल के करीबी और टीम मैनेजमेंट को प्रभावित करने वाले लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी स्क्वाड का हिस्सा हैं। यही कारण है कि प्रिंस यादव के लिए अफगानिस्तान वनडे सीरीज (Afghanistan ODI Series) के दौरान टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह बनती नहीं दिख रही है। ऐसे में वह सीरीज के दौरान टूरिस्ट के तौर पर ही नजर आ सकते हैं।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे

यह भी पढ़ें: केन विलियमसन के बाद अब ये 3 दिग्गज खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, इनकी भी हो चुकी उम्र

Tagged:

team india afghanistan cricket team Harsh Dubey Prince Yadav IND vs AFG ODI series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com