केन विलियमसन के बाद अब ये 3 दिग्गज खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, इनकी भी हो चुकी उम्र

Published - 13 Jun 2026, 10:58 AM | Updated - 13 Jun 2026, 11:44 AM

Retirement

3 Senior Cricketer Retirement After Kane Williamson: न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन ने 12 जून को बड़ी घोषणा करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। विलियमसन का रिटायरमेंट इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बीच आया। लॉर्ड्स में खेले गए पहले मुकाबले में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था और वो सिर्फ 18 रन ही बना पाए थे। इस दौरान पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे।

केन विलियमसन टेस्ट में 10,000 रन पूरे करने के करीब थे। इसके अलावा उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 20,000 रन पूरे करने का भी मौका था लेकिन उन्होंने माइलस्टोन की परवाह किए बिना संन्यास (Retirement) का ऐलान कर दिया। विलियमसन को संन्यास को एक तरह का इशारा उन खिलाड़ियों के लिए माना जा रहा है, जो काफी अधिक उम्र के हो चुके हैं लेकिन अभी भी अपने क्रिकेट करियर को खींच रहे हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।

ये 3 उम्रदराज दिग्गज केन विलियमसन की तरह जल्द ले सकते हैं इंटरनेशनल क्रिकेट से Retirement

1. रोहित शर्मा (39 साल)

Retirement 1

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा 39 साल के हो चुके हैं। रोहित ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा कई बार जाहिर की लेकिन फॉर्म और फिटनेस पर काफी कुछ निर्भर रहेगा। फॉर्म के लिहाज से रोहित के लिए न्यूजीलैंड वनडे सीरीज खराब रही थी। वहीं, आईपीएल 2026 के दौरान उनकी फिटनेस धोखा दे गई और इंजरी के कारण कई मैचों से बाहर रहे।

अगले साल रोहित 40 साल के हो जाएंगे। ऐसे में इस साल उनके लिए होने वाले वनडे मुकाबले काफी अहम हैं। अगर अफगानिस्तान और इंग्लैंड वनडे सीरीज के दौरान रोहित का बल्ला नहीं चला तो संभावना है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा (Retirement) कह सकते हैं।

2. मोहम्मद नबी (41 साल)

इस लिस्ट में अगला नाम अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का है। नबी ने अफगानिस्तान टीम की प्रगति में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कई सालों तक कप्तानी भी की और अभी भी एक खिलाड़ी के तौर पर खेलना जारी रख रहे हैं। टीम इंडिया के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए भी दाएं हाथ का यह खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा है।

हालांकि, अब मोहम्मद नबी 41 साल के हो गए हैं और उनके प्रदर्शन पर उम्र का असर दिखना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि वो 2027 वर्ल्ड कप तक खेल सकते हैं लेकिन अगर उनका परफॉरमेंस उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा तो फिर इसी साल इंटरनेशनल क्रिकेट को गुडबाय (Retirement) कह सकते हैं।

3. मुशफिकुर रहीम (39 साल)

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम का इंटरनेशनल करियर 20 साल से भी ज्यादा का हो चुका है। मुशफिकुर अभी भी अपनी टीम के लिए डटे हुए हैं और संन्यास (Retirement) का ऐलान नहीं किया है लेकिन यह साल उनके लिए अंतिम साबित हो सकता है। रहीम की उम्र 39 साल हो चुकी है और उन्होंने टी20आई और वनडे को पहले ही अलविदा कह दिया है।

सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही दाएं हाथ का यह बल्लेबाज खेल रहा है। बांग्लादेश के डब्ल्यूटीसी फाइनल में जाने की संभावना काफी कम है। ऐसे में रहीम जल्द ही रिटायरमेंट (Retirement) ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई ने मचाया कोहराम, 103 रन का जड़ा तूफानी शतक, जमकर उड़ाए चौके-छक्के

Tagged:

team india Rohit Sharma afghanistan cricket team kane williamson MUSHFIQUR RAHIM mohammad nabi bangladesh cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com