IND vs AFG, PITCH REPORT: क्या कहते लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़ें? पिच पर बरसेंगे रन या गेंदबाज ढाएंगे कहर
Published - 15 Jun 2026, 10:22 AM | Updated - 15 Jun 2026, 01:01 PM
Table of Contents
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया पहला वनडे मैच अपने शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट के अंतर से जीत लिया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी, अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 17 जून बुधवार को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम खेला जायेगा. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में IND vs AFG मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में ही बताएंगे.
IND vs AFG मैच में स्पिनर्स को मदद करेगी लखनऊ की पिच

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम 50,000 दर्शकों की क्षमता वाला स्टेडियम है. यह स्टेडियम स्पिन के लिए अनुकूल कहा जाता है. यहां की पिच काली मिट्टी से बनी है जो कि धीमी होती है.
इस मैदान की सतह पर गेंद को काफी टर्न मिलता है, जिससे स्पिर्स को काफी मदद मिलती है. हालांकि, एक बार बल्लेबाज क्रीज में कुछ वक्त बिता ले, तो वह भी अच्छे खासे रन बना सकते हैं. लेकिन धीमी पिच के कारण बड़े शॉट्स लगाना मुश्किल होता है. IND vs AFG के इस मैच में हमें स्पिनर्स का कहर देखने को मिल सकता है.
ODI मैचों में लखनऊ क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:
कुल ODI मैच- 9
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 4
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 5
पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 213
सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 311/7 (South Africa) v 12/10/2023 v Australia
सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 129 (England) v 29/10/2023 v India
सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 263/5 (Sri Lanka) v 21/10/2023 v Netherlands
हर विकेट पर एवरेज रन- 29.51
हर ओवर पर एवरेज रन- 5.00
दूसरे वनडे मैच के लिए कुछ ऐसी IND vs AFG टीमें
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा
अफगानिस्तान: हसमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदीकुल्लाह अटल, दरवाइश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, नांगयाल खारोटई, एम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल समी, मोहम्मद सलीम साफी