WI vs SL: जेसन होल्डर ने नामुमकिन को किया मुमकिन, 420 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से श्रीलंका के जबड़े से छिनी जीत
Table of Contents
WI vs SL 2nd T20I: घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका की मेजबानी में व्यस्त वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज गंवाने के बाद, टी20 में जबरदस्त वापसी की और तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। किंग्स्टन में खेली गई सीरीज का तीसरा मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें श्रीलंका की जीत तय लग रही थी लेकिन आखिरी दो ओवरों में बाजी पलट गई और वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। वेस्टइंडीज की जीत के हीरो जेसन होल्डर रहे, जिन्होंने 420 के स्ट्राइक रेट से तबाही मचाते हुए मैच का नतीजा ही पलट दिया।
मुकाबले में पहले खेलते हुए श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी ज्यादा अच्छी नहीं रही और 20 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 169 रन ही बना पाई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 170 का स्कोर बनाते हुए WI vs SL तीसरे टी20 में जीत हासिल कर ली।
WI vs SL तीसरे टी20 में 100 के अंदर श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत WI vs SL तीसरे टी20 में अच्छी नहीं रही। ओपनिंग करने आए कप्तान कुसल मेंडिस सिर्फ 5 रन बनाकर दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। दूसरे ओपनर पथुम निसांका ने कामिल मिशारा के साथ मिलकर स्कोर को 51 तक पहुंचाया लेकिन फिर निसांका 17 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए पवन रत्नायके अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह पावरप्ले में ही तीन विकेट गिर गए।
WI vs SL तीसरे टी20 में पावरप्ले के बाद भी श्रीलंका की पारी में विकेटों का सिलसिला जारी रहा। मिशारा 23 गेंदों में 28 रन बनाकर 10वें ओवर में 72 के स्कोर पर आउट हुए। वहीं, कामिन्दु मेंडिस 20 रन बनाकर चलते बने। इस तरह श्रीलंका ने 88 के स्कोर तक अपने पांच विकेट खो दिए और आधी टीम पवेलियन लौट गई।
वेल्लालागे ने श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, जोसेफ ने लिया 5 विकेट हॉल
6 विकेट 111 के स्कोर तक खोने से श्रीलंका के लिए WI vs SL तीसरे टी20 में 150 का स्कोर भी मुश्किल लग रहा था लेकिन दुनिथ वेल्लालागे ने वानिन्दु हसरंगा (21) के साथ 49 रनों की अहम साझेदारी करते हुए अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। वेल्लालागे ने 28 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की तरफ से शमर जोसेफ ने बेहद घातक गेंदबाजी की और 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।
पहले 10 ओवर में वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ाती आई नजर
लक्ष्य का पीछा करते हुए WI vs SL तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को पहले ही ओवर में कप्तान शाई होप के रूप में झटका लगा, जो खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद, शिमरोन हेटमायर ने ब्रेंडन किंग (16) के साथ मिलकर स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। हेमटायर ने तेजतर्रार पारी खेली और 19 गेंदों में 32 रन बनाए। अकीम ऑगस्ट फ्लॉप रहे और सिर्फ 1 रन ही बना पाए।
रदरफोर्ड का शानदार अर्धशतक, होल्डर ने आतंक मचाकर वेस्टइंडीज को दिलाई जीत
53 के स्कोर तक 4 विकेट गिरने से वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन फिर रोवमैन पॉवेल (33) के साथ 81 रनों की अहम साझेदारी करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड ने वेस्टइंडीज को मैच में बनाए रखा। हालांकि, ये दोनों बल्लेबाज ज्यादा तेजी से रन नहीं जोड़ पाए। इसी वजह से जरूरी रन रेट काफी ज्यादा हो गया था।
आखिरी दो ओवर में वेस्टइंडीज को 29 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर में जेसन होल्डर ने तीन छक्के लगाए और इससे कुल 23 रन आए। यहाँ से मैच वेस्टइंडीज के पक्ष में चला गया। इसके बाद, अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर चौके के साथ रदरफोर्ड ने फिफ्टी पूरी की और स्कोर भी लेवल हो गया। फिर चौथी गेंद पर सिंगल के साथ रदरफोर्ड ने अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उन्होंने 40 गेंदों में 54 रन नाबाद बनाए। वहीं, होल्डर ने नाबाद रहते हुए सिर्फ 5 गेंदों में 21 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से वानिन्दु हसरंगा को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले।
Tagged:
Sri Lanka Cricket team west indies cricket team Jason Holder shamar joseph sherfane rutherford