Mumbai T20 League 2026 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां, खिलाड़ियों ने मैदान पर ही खोया आपा, हाथापाई का VIDEO वायरल

Published - 14 Jun 2026, 02:08 PM | Updated - 14 Jun 2026, 02:59 PM

Mumbai T20 League 2026

13 जून को मुंबई में जारी मुंबई टी20 लीग 2026 (Mumbai T20 League 2026) के रोमांचक सफर का समापन हो गया है. बीते शनिवार वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया है, जिसमें सिद्धेश दिनेश लाड की कप्तानी वाली MSC मराठा रॉयल्स टीम ने ARCS अंधेरी को 8 रनों से रौंदकर खिताबी जीत हासिल की.

लेकिन इस भिड़ंत के दौरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने 'जेंटलमैन गेम' कहे जाने वाले क्रिकेट की भावना को काफी ठेस पहुंचाई. मैच (Mumbai T20 League 2026 Final) के अंतिम ओवरों में दो खिलाड़ी आपस में भिड़ गए और मामला हाथपाई तक पहुंच गया. हालत बिगड़ता देख अंपायर और कप्तान को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. वहीं, अब इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mumbai T20 League 2026 में उड़ी खेल भावना की धज्जियां

Mumbai T20 League 2026

13 जून को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम ने मुंबई टी20 लीग 2026 (Mumbai T20 League 2026) के फाइनल मैच की मेजबानी की, जिसमें MSC मराठा रॉयल्स टीम का शिवम दुबे की अगुवाई वाली ARCS अंधेरी से हुआ. हालांकि, इस दिलचस्प मुकाबले के 19वें ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला. दरअसल, अंधेरी के बल्लेबाज गौरव जथर ने इरफान उमेर की एक गेंद पर झन्नाटेदार सिक्स जड़ टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा.

लेकिन अगली गेंद पर ही मराठा रॉयल्स के गेंदबाज ने बाजी पलट दी और उन्हें 17 गेंदों में 23 रन पर LBW आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया. विकेट मिलने के बाद MSC मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने जोरदार जश्न मनाया, जो गौरव जठार को कुछ खास पसंद नहीं आया. इसके बाद उनकी तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के साथ तीखी बहसबाजी हो गई. मामला बढ़ता देख अन्य खिलाड़ियों और अंपायरों को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा और फिर स्थिति को नियंत्रित में किया गया.

दूसरे टी20 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराया, जीत में चमका दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी

हालांकि, ये मामला यही शांत नहीं हुआ और कुछ देर बाद ARCS अंधेरी के डगआउट के पास एक बार फिर खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मराठा रॉयल्स का एक खिलाड़ी टीम एरिया के पास आकर विपक्षी टीम के बल्लेबाज के साथ बहस करता नजर आ रहा है.

दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि अंपायरों, कप्तान शिवम दुबे और कोचिंग स्टाफ को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. अच्छी बात यह थी कि स्थिति के और बिगड़ने से पहले ही उसे काबू में कर लिया गया. वहीं, अब इस वाकया का सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Mumbai T20 League 2026 Final में मराठा रॉयल्स के हाथ लगी जीत

मुंबई टी20 लीग 2026 (Mumbai T20 League 2026) मैच की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए मराठा रॉयल्स ने चिन्मय राजेश सुतार की 61 रनों की अर्धशतकीय पारी की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में अंधेरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई, जिसके चलते उसको 8 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा. दिव्यांश सक्सेना (51) की फिफ्टी भी टीम को दिए गए टारगेट तक नहीं पहुंचा सकी.

Tagged:

Shivam Dube Arcs Andheri mumbai t20 league MSC Maratha Royals
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com