दूसरे टी20 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 37 रन से हराया, जीत में चमका दिल्ली कैपिटल्स का खिलाड़ी

Published - 14 Jun 2026, 12:19 PM | Updated - 14 Jun 2026, 01:00 PM

20 3

Sri lanka: श्रीलंका और वेस्टइंडीज की बीच दुसरा टी20 मैच जैमिका में खेला गे इस मुकाबले को अपने शानदार प्रदर्शन के चलते श्रीलंका की टीम ने 37 रन के अंतर से जीत लिया और इस मुकाबले को जीतने के साथ सीरीज में फिलहाल 1-1 से बराबर कर ली है. इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम के लिए जीत के हीरो दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले दुश्मंथा चमीरा रहे हैं.

Sri lanka ने खड़ा किया 194 रन का बड़ा स्कोर

Sri Lanka Team

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए Sri lanka की शुरूआती अच्छी रही और पहले विकेट टीम का 40 रन के स्कोर पर गिरा था. हालांकी इसके बाद 88 रन के स्कोर तक श्रीलंका अपने 4 विकेट खो चुकी थी. पाचवे विकेट के लिए दाशुन शनाका 24 गेंद पर 58 रन और कामिल मिश्रा 40 गेंदों पर 61 रन के बीच 103 रन की एक बेहतरीन साझेदारी हुई. इस साझेदारी के दम पर Sri lankaश्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में कामयाब रही.

157 रन के स्कोर पर ऑल आउट हुई वेस्टइंडीज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ब्रैंडन किंग महज 2 रन बनाकर आउट हुए, तो कप्तान शाई होप (6 रन) भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. इसके बाद तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर 46 गेंदों में 81 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

हेटमायर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 36 रनों की पारी खेली. वहीं, पॉवेल 26 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन बनाकर महेश तीक्षणा का शिकार बने. जैसे ही यह दोनों बल्लेबाज आउट हुए वेस्टइंडीज की पूरी पारी लड़खड़ा गई और 157 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई.

जीत में चमके दिल्ली कैपिटल्स के चमीरा

Sri lanka के लिए आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स से खेलने वाले दुश्मंथ चमीरा ने शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए अपने 3.1 ओवर में मात्र 9 रन खर्च करके कुल 3 विकेट हासिल किये.

बता दें कि हसरंगा ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट हासिल किये. वहीं दुनिथ वेलालगे ने भी 2 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: ईशान-सुंदर बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, लखनऊ ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com