ईशान-सुंदर बाहर, इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री, लखनऊ ODI के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन आई सामने
Published - 14 Jun 2026, 11:15 AM | Updated - 14 Jun 2026, 11:21 AM
Table of Contents
अफ़गानिस्तान के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज़ (IND vs AFG) का पहला मैच जीतने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मैच की तैयारियां शुरू कर दी है. बुधवार को लखनऊ में दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा, जिसे जीतकर शुभमन गिल एंड कंपनी श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी.
वहीं, उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने के लिए दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकता है. अटकले हैं कि ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर की जगह टीम में दो नए खिलाड़ियों को मौका मिलने के संभावना है. तो आइए जानते हैं कि IND vs AFG लखनऊ ODI के लिए भारत की अंतिम एकादश कैसी हो सकती है?
IND vs AFG: ईशान किशन का कट सकता है पत्ता

धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में भारतीय टीम का प्रदर्शन ओवरऑल शानदार रहा था. गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों ही विभागों में टीम धमाल मचाती नजर आई थी. हालांकि, इस दौरान कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था.
इनमें से ही एक खिलाड़ी थे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन. विराट कोहली की गैरमौजूदगी में तीसरे नंबर बल्लेबाजी के लिए उतरा यह प्लेयर महज 34 रन ही बना सका और राशिद खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गया. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका अगले मैच से पत्ता कट सकता है.
ये खिलाड़ी कर सकता है नंबर-3 पर बल्लेबाजी
ईशान किशन की जगह दूसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. हालांकि, इसकी वजह से कप्तान शुभमन गिल को अपने बैटिंग ऑर्डर में बदलाव करना पड़ सकता है. दरअसल, यशस्वी जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए अब तक बतौर ओपनर ही खेला है. उन्होंने भारत के लिए 56 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 45.72 की औसत से 3429 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 18 अर्धशतक निकले.
ऐसे में यदि उन्हें अंतिम एकादश में शामिल किया जाता है को वह रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं, जबकि शुभमन गिल को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ेगा. उनके पास इस क्रम में बल्लेबाजी करने का अच्छा-खासा अनुभव है. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर शुभमन गिल ने 22 मुकाबलों की 35 पारियों में 4 चौकों और 4 ही छक्कों की मदद से 1285 रन बटोरे हैं.
IND vs AFG: वॉशिंगटन सुंदर को रिप्लेस कर सकता है ये खिलाड़ी
ईशान किशन के अलावा वॉशिंगटन सुंदर को भी अगले IND vs AFG वनडे मैच से बाहर किया जा सकता है. पहले एकदिवसीय मुकाबले में वह टीम के लिए बतौर गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने एक ओवर में बिना कोई विकेट हासिल किए 19 रन लूटा दिए थे, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने उन्हें गेंदबाजी का मौका ही नहीं दिया. इसलिए अब उम्मीद की जा रही है कि दूसरे वनडे मैच में टीम मैनेजमेंट वॉशिंगटन सुंदर को ड्रॉप कर कुलदीप यादव को शामिल कर सकता है. पिछले मैच में वह बेंच गर्म करते नजर आए थे.
लखनऊ वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (सी), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, प्रसीद कृष्ण
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर