IND vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक पर भारी पड़ी शुभमन गिल की फिफ्टी, पहले वनडे में टीम इंडिया ने 7 विकेट से मारी बाजी
Published - 13 Jun 2026, 10:01 PM | Updated - 13 Jun 2026, 10:18 PM
Table of Contents
शनिवार को भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच खेला गया तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश से प्रभावित रहा. भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ बजे से शुरू होने वाली इस भिड़ंत की पहली गेंद शाम 5:45 बजे डाली गई, जिसकी वजह से ओवरों में कटौती करनी पड़ी और सिर्फ 25-25 ओवर का खेल हुआ.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई अफगानिस्तान टीम (IND vs AFG) ने रहमानुल्लाह गुरबाज़ के शतक की मदद से 195 रन का टारगेट सेट किया. जवाब में टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में ही निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया और 7 विकेटों से जीत दर्ज की.
IND vs AFG: रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले ने उगली आग

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम (IND vs AFG) की शुरुआत बिल्कुल अच्छी नहीं रही. पावरप्ले में ही टीम ने अपने तीन विकेट खो दिए. भारतीय डेब्यूटेन्ट गुरनूर ब्रार ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर इब्राहिम जादरन का विकेट झटक भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके कुछ ओवर बाद सेदीकुल्लाह अटल और रहमत शाह भी अर्शदीप सिंह की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे और सस्ते में पवेलियन लौट गए.
हालांकि, रहमानुल्लाह गुरबाज ने एक छोर पर मोर्चा संभाले रखा और टीम के लिए रन बटोरते रहे. भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर उन्होंने दमदार पारी खेली और अपने वनडे करियर का नौवां शतक भी पूरा कर लिया. इसी के साथ वह गेंदों के मामले से अफगानिस्तान की ओर से सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए. अपनी इस विस्फोटक पारी के दौरान रहमानुल्लाह गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी भी की.
नीतीश कुमार रेड्डी का बने रहमानुल्लाह गुरबाज़ शिकार
रहमानुल्लाह गुरबाज की ताबड़तोड़ पारी को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्हें रोक पाना भारतीय गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा, लेकिन तब ही कप्तान शुभमन गिल ने 16वें ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों में गेंद थमाई और फिर उन्होंने तीसरी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी का अंत कर दिया. वह 51 गेंदों में 8 चौके और 8 ही छक्कों की बदौलत 102 रन बना सके. उनके पवेलियन लौट जाने के बाद अफगानी टीम की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और 24.5 ओवर में ऑलआउट होकर 194 रन ही बना सकी
IND vs AFG: गुरनूर ब्रार-हर्ष दुबे ने डेब्यू में मचाई तबाही
अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ के अलावा कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने क्रमशः 27 और 26 रन बनाए. अन्य कोई भी खिलाड़ी दस रन का आंकड़ा नहीं छू सका. टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए डेब्यूटेन्ट हर्ष दुबे और गुरनूर ब्रार ने शानदार प्रदर्शन किया. ये दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए 3-3 विकेट झटकें.
इस दौरान गुरनूर ब्रार का इकॉनमी रेट 5.60 का रहा. जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी के हाथ दो-दो विकेट लगी. वनडे इतिहास में ऐसा सातवीं बार हुआ है जब किसी एक पारी में दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने कम से कम तीन-तीन विकेट लिए हैं, और किसी 'फुल मेंबर' टीम के लिए तीसरी बार हुआ है.
रोहित शर्मा हुए रन आउट
195 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए आई टीम इंडिया की शुरुआत ठीक-ठाक रही. सलामी बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 34 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने रोहित शर्मा को रन आउट कर तोड़ा. कप्तान शुभमन गिल के साथ तालमेल में गड़बड़ी की वजह से उन्होंने अपना विकेट खो दिया और 16 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे.
इसके बाद ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए क्रिज पर आए और 22 गेंदों में 34 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया. हालांकि, 12.5 ओवर में अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए उन्हें आउट कर दिया. उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए और ज़ियाउर रहमान की गेंद पर 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए.
IND vs AFG: शुभमन गिल ने खेली विस्फोटक पारी
जहां एक तरफ रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे धाकड़ बल्लेबाज अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे, तो वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल अफगानी गेंदों पर काल बनकर टूटे. उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों के दम पर 84* रन बटोरें, जिसकी मदद से टीम इंडिया (IND vs AFG) ने 22.5 ओवर में 195 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए.
हालांकि, इस दौरान उन्हें केएल राहुल का भी सहयोग मिला. 200 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर उन्होंने 19 गेंदों में 39* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. इन दोनों के बीच 53 रनों की नाबाद साझेदारी हुई. अफगानिस्तान की तरफ से ज़ियाउर रहमान और राशिद खान के हाथ एक-एक विकेट लगी. यहां क्लिक कर देखिए IND vs AFG 1st ODI मैच का पूरा स्कोरकार्ड
IND vs AFG के बाद इंग्लैंड से ODI सीरीज खेलेगा भारत, ये 15 खिलाड़ी हो सकते लंदन रवाना
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर