अगर अफगानिस्तान सीरीज में नहीं चले रोहित शर्मा, तो वर्ल्ड कप से हो जाएंगे बाहर, फिर ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

Published - 13 Jun 2026, 06:53 PM | Updated - 13 Jun 2026, 07:05 PM

Rohit Sharma 1

Rohit Sharma: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर फैंस का उत्साह दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अगले साल अक्टूबर में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तैयारियां शुरू कर दी है.

मौजूदा समय में अफगानिस्तान के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्तओं ने अधिकतर उन खिलाड़ियों को मौका दिया है जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम का हिस्सा बन सकते हैं. इस बीच यह चर्चाएं भी तेज हो गई हैं कि अगर पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारत-अफगानिस्तान सीरीज में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाते तो उन्हें मेगा इवेंट की टीम से बाहर होना पड़ सकता है.

अफगानिस्तान सीरीज Rohit Sharma के लिए होगी अहम?

Rohit Sharma

भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार रिकॉर्ड्स के बूते उन्होंने क्रिकेट जगत में अपना एक अलग स्थान और पहचान बनाई है. लेकिन अब बढ़ती उम्र और प्रदर्शन में गिरावट की वजह से उनकी टीम में जगह पर कई सवाल उठने लगे हैं.

हाल ही में खेले गए आईपीएल 2027 में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे, जिसके बाद अब कहा जा रहा है कि यदि रोहित शर्मा भारत-अफगानिस्तान सीरीज में फ्लॉप होते हैं तो उनका वनडे वर्ल्ड कप 2027 टीम से पत्ता कट सकता है. ऐसे में IND vs AFG एकदिवसीय सीरीज हिटमैन के लिए करो या मरो जैसी हो सकती है.

पाकिस्तान के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है भारतीय महिला टीम, स्मृति, शेफाली, जेमिमा, हरमनप्रीत...

Rohit Sharma को रिप्लेस कर सकता है ये खिलाड़ी

यदि रोहित शर्मा आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया में जगह पक्की नहीं कर पाते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम प्रबंधन युवा बल्लेबाज ईशान किशन पर भरोसा जता सकता है. 27 वर्षीय इस खिलाड़ी को वनडे क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने के ज्यादा मौके तो नहीं मिले हैं लेकिन जब भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया तो वह टीम की उम्मीदों पर खड़ा उतरने में कामयाब रहे. उन्होंने अब तक 117 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 39.05 की औसत से 4023 रन निकलें हैं.

ODI क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

गौरतलब है कि साल 2022 में ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते हुए तूफानी पारी खेली और रनों का अंबार लगा दिया. इस मैच में वह 131 गेंदों का सामना करते हुए 160.30 के स्ट्राइक रेट से 210 रन बना पाए थे, जिसमें 24 छक्के और 10 चौके शामिल थे. इसी के साथ उन्होंने वनडे में सबसे तेज़ मेडन सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

उनकी इस पारी से क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी काफी प्रभावित नजर आए थे. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि अगर रोहित शर्मा विश्वकप 2027 के लिए उपल्बध नहीं हो पाते हैं तो टीम इंडिया में उनकी जगह ईशान किशन को मिल सकती है. बहरहाल, अभी यह कहना बेहद मुश्किल होगा कि हिटमैन (Rohit Sharma) आगमी वर्ल्ड कप का हिस्सा होंगें या नहीं, क्योंकि इस समय उन्हें मार्की टूर्नामेंट के लिए टीम के मुख्य खिलाड़ी की रूप में देखा जा रहा है.

IND W vs PAK W Head to Head: जानिए क्या कहते हैं आंकड़े? कागजों में भारत या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी

Tagged:

team india Rohit Sharma IND vs AFG ICC ODI World Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com