पाकिस्तान के खिलाफ कुछ इस प्लेइंग-11 के साथ उतर सकती है भारतीय महिला टीम, स्मृति, शेफाली, जेमिमा, हरमनप्रीत...

Published - 13 Jun 2026, 05:06 PM | Updated - 13 Jun 2026, 05:10 PM

India Women Team 1

India Women Team likely 11: इंग्लैंड की मेजबानी में महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच 12 जून को खेला गया। वहीं, आज स्कॉटलैंड बनाम आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज की टक्कर होनी है। 14 जून को सिर्फ दो मैच होने हैं, जिसमें शाम का मुकाबला काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम की टक्कर पाकिस्तान से होनी है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम (India Women Team) को टूर्नामेंट के छठे मैच में उतरना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। दोनों ही टीमों के बीच प्रतिद्वंदिता काफी ज्यादा है, इसी वजह से जीत के लिए पूरा जोर लगाती दिखेंगी। इसके अलावा महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ये इनका अपना-अपना पहला मैच भी होगा, जिसके कारण इनकी नजर जीत के साथ शुरुआत करने पर होगी।

इस लेख में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय महिला टीम (India Women Team) अपनी प्लेइंग 11 में किन खिलाड़ियों को जगह दे सकती है।

पाकिस्तान के खिलाफ ये 11 खिलाड़ी India Women Team की प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं नजर

India Women Team

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम (India Women Team) पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी पारी की शुरुआत करती नजर आएगी। हालांकि, ये दोनों ही अभ्यास मैचों में फिसड्डी साबित हुई थीं। भारतीय खेमे को उम्मीद होगी कि पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने इनका बल्ला चले। इसके बाद, नंबर-3 पर जेमिमा रोड्रिग्स को मौका मिलने की उम्मीद है। भारत के पास यास्तिका भाटिया भी विकल्प के रूप में हैं लेकिन जेमिमा को प्राथमिकता दी जा सकती है।

इसके बाद, नंबर-4 पर खुद भारतीय महिला टीम (India Women Team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर नजर आएंगी। पांचवें नंबर पर भारती फूलमाली को खिलाया जा सकता है, जो अपनी पावर हिटिंग से एक्स फैक्टर साबित हो सकती हैं। नंबर-6 पर विकेटकीपर ऋचा घोष को मौका मिलने की संभावना है। इसके बाद, ऑलराउंडर्स में राधा यादव और श्रेयांका पाटिल नजर आ सकती हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में रेणुका सिंह और क्रांति गौड़ को शामिल किया जा सकता है। वहीं, स्पेशलिस्ट स्पिनर के रूप में श्री चरणी को मौका मिलने की उम्मीद है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भारतीय महिला टीम की संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फूलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्री चरणी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फूलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

यह भी पढ़ें: 'मुझे प्लास्टिक पाइप से पीटा, गला भी दबोचा....' स्टार क्रिकेटर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

Tagged:

india women cricket team Pakistan Women Cricket Team ICC Womens t20 world cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com