'मुझे प्लास्टिक पाइप से पीटा, गला भी दबोचा....' स्टार क्रिकेटर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई आपबीती

Published - 13 Jun 2026, 02:00 PM | Updated - 13 Jun 2026, 02:37 PM

Police

Star Cricketer assaulted by police: पुलिस के द्वारा आम आदमी को बिना किसी कारण के परेशान करने के हजारों मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन इस बार एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है। बांग्लादेश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके स्पिनर को बुरी तरह पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की घटना सामने आई है, जिसका खुद खिलाड़ी ने किया है और जांच की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार की रात बांग्लादेश के ऑफ स्पिनर नईम हसन के साथ पुलिस (Police) ने चटगांव में मारपीट की। यह घटना तब की है, जब नईम ढाका से अपने घर लौट रहे थे। दिन में सावर (ढाका के पास) में उनकी टीम 'प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब' का 'ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग' मैच था, जिसमें उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था।

नईम हसन ने Police द्वारा मारपीट की घटना का किया खुलासा

Police 1

26 वर्षीय नईम हसन को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया है। उन्होंने अपने साथ पुलिस (Police) द्वारा हुई मारपीट की पूरी कहानी बताई और इस दौरान काफी घबराए हुए भी नजर आए। पुलिस द्वारा रिलीज किए जाने के बाद, रिपोर्टर्स को नईम ने बताया,

"मेरा प्रीमियर लीग का मैच चल रहा था, मेरी फ्लाइट लेट हो गई थी। मैं एयरपोर्ट से अपनी सीएनजी से आ रहा था और रात करीब 11:25 बजे पुलिस ने लंकन बाजार फ्लाईओवर के नीचे मेरी सीएनजी रोक दी और ड्राइवर से दस्तावेज ले लिए। मैंने पुलिस से कहा, 'अगर ज़रूरी हो तो आप मेरा बैग चेक कर सकते हैं', लेकिन उन्होंने मेरा गला पकड़ लिया और कहा 'गाड़ी में बैठो' और मुझे अपनी गाड़ी में बिठा लिया।"

बांग्लादेशी क्रिकेटर ने आगे बताया,

"मैंने कहा 'मेरा गला क्यों पकड़ रहे हो', लेकिन उन्होंने मुझे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। फिर उन्होंने मुझे पकड़ा, छड़ी और प्लास्टिक पाइप से पीटा, गालियां दीं। मैंने उन्हें यह भी बताया कि मैं राष्ट्रीय क्रिकेटर हूं और टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करता हूं, लेकिन उन्होंने मेरी बात पर ज़रा भी ध्यान नहीं दिया और जब उन्हें फोन आए और मेरे बारे में जानकारी मिली, तभी उनका रवैया बदला।"

पुलिस (Police) डिप्टी कमिश्नर ने दोषियों पर एक्शन का दिया आश्वासन

नईम हसन के साथ हुई घटना के बाद, चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस (Police) के डिप्टी कमिश्नर अमीरुल इस्लाम ने रिपोर्टर्स से कहा,

"शुरुआत में ऐसा लगता है कि ऑपरेशन के दौरान शामिल अधिकारियों ने सही प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि नईम को न्याय मिले और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे सजा दी जाएगी।"

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी की जांच की मांग

पुलिस (Police) के द्वारा अपने स्टार क्रिकेटर नईम हसन के साथ हुई मारपीट की घटना सामने आने के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी एक्शन में नजर आ रहा है और उसने "विस्तृत और निष्पक्ष जांच" की उम्मीद जताई है। बीसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा,

"बोर्ड खिलाड़ी के साथ किए गए अस्वीकार्य और अनुचित व्यवहार की कड़ी निंदा करता है और इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेता है। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के साथ ऐसा व्यवहार बेहद खेदजनक है और इस पर तत्काल ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। बीसीबी को इस घटना की पूरी और निष्पक्ष जांच की उम्मीद है और वह संबंधित अधिकारियों से आग्रह करता है कि वे दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें।"

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड नईम और उनके परिवार के साथ लगातार संपर्क में बना हुआ है, ताकि किसी चीज की जरुरत हो तो मदद की जा सके। इसके अलावा, अधिकारियों के साथ घटना के संबंध में संपर्क में बना हुआ है। अब देखना होगा कि आगे मामले में क्या एक्शन लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: केन विलियमसन के बाद अब ये 3 दिग्गज खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, इनकी भी हो चुकी उम्र

Tagged:

bangladesh cricket team bcb Nayeem Hasan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com