IND W vs PAK W Head to Head: जानिए क्या कहते हैं आंकड़े? कागजों में भारत या पाकिस्तान किसका पलड़ा भारी

Published - 13 Jun 2026, 03:11 PM | Updated - 13 Jun 2026, 04:43 PM

IND W Vs PAK W Head To Head

IND W vs PAK W Head to Head: इंग्लैंड में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है. 12 जून को मेजबान टीम और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी वाली टीम ने 87 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की.

वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज रविवार को बर्मिंघम में करेगी, जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम यह भिड़ंत अपने नाम कर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार अंदाज में शुरू करना चाहेगी. लेकिन उससे पहले आइए नजर डालए हैं दोनों टीमों के बीच के हेड टू हेड आंकड़ों (IND W vs PAK W Head to Head) पर.....

IND W vs PAK W Head to Head: कैसे रहे हैं भारत-पाकिस्तान के आकंड़ें?

Team India 1

रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का छठा मुकाबला खेला जाएगा. हरमप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम यह मैच जीतकर अपने अभियान का धमाकेदार आगाज करना चाहेगी. दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम भी भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इसलिए, यह पक्का है कि दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा. वहीं, अगर भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स (IND W vs PAK W Head to Head) की बात जाए तो ये दोनों टीमें अब तक 16 मैचों में आमने-सामने आ चुकी है. इस दौरान टीम इंडिया 13 मैच जीत पाई है, जबकि दो मुकाबले पाक टीम के नाम रहे.

टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम का रहा है दबदबा

T20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जो दो जीत हासिल की हैं, वे ICC T20 वर्ल्ड कप में ही मिली थीं. इस मेगा इवेंट में दोनों टीमें अब तक छह बार एक-दूसरे से टकराई है, जिसमें से भारतीय टीम के हाथ चार बार जीत लगी. अगर आंकड़ों (IND W vs PAK W Head to Head) पर नजर डाली जाए तो साफतौर पर भारत का पलड़ा भारी लग रहा है.

हालांकि, क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और यहां रिकॉर्ड्स बदलते ज्यादा समय नहीं लगता है. ऐसे में यह कहना गलत होगा कि 14 जून का खेले जाने वाले IND W vs PAK W मैच में टीम इंडिया की ही जीत होगी.

कप्तान हरमनप्रीत कौर पर होगी सबकी नजरें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सभी की नजरें कप्तान हरमनप्रीत कौर पर टिकी रहने वाली है. साल 2025 में उन्होंने भारतीय महिला टीम को उसका पहला एकदिवसीय वर्ल्ड कप खिताब दिलाया था. लिहाजा, एक बार फिर उनसे टीम इंडिया को चैंपियन बनाने की उम्मीद होगी.

गौरतलब है कि भारत ने अब तक एक भी टी20 विश्वकप ट्रॉफी नहीं जीती है. साल 2020 में वह फाइनल तक का सफर तो तय कर पाई थी लेकिन फिर उसको खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी. ऐसे में अब हरमनप्रीत कौर टीम के इस सूखे को खत्म करना चाहेंगी.

AFG वनडे सीरीज का हिस्सा हैं ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड वनडे सीरीज से कर दिये जाएंगे बाहर

Tagged:

team india harmanpreet kaur smriti mandhana IND W vs PAK W
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com