AFG वनडे सीरीज का हिस्सा हैं ये 3 खिलाड़ी, लेकिन इंग्लैंड वनडे सीरीज से कर दिये जाएंगे बाहर

Published - 13 Jun 2026, 12:15 PM | Updated - 13 Jun 2026, 12:31 PM

Afghanistan ODI Series 6

AFG: टीम इंडिया 13 जून शनिवार से अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की ODI सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कई मुख्य खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. जहां विराट कोहली और हार्दिक पांड्या अपनी चोट के चलते इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे वहीं जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए आराम दिया गया है.

इन सभी दिग्गज खिलाड़ियों की जगह कुछ नए चेहरों को टीम में मौका दिया गया है. हालांकि सभी मुख्य खिलाड़ियों के आने के बाद इनका टीम से बाहर होना तय है. आज हम उन्ही 3 खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं, जो अफगानिस्तान सीरीज का तो हिस्सा है, लेकिन इन्हें इंग्लैंड ODI सीरीज में मौका नहीं मिलने वाला है.

यशस्वी जायसवाल (AFG)

AFG

यशस्वी जायसवाल का चयन शुरूआती 15 सदस्यीय टीम में नहीं किया गया था. इस खिलाड़ी को विराट कोहली के चोटिल होने के बाद टीम में डाला गया था. हालांकि जब इंग्लैंड सीरीज में कोहली वापस आ जायेंगे, तो ऐसे में जायसवाल को फिर से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.

वैसे भी टीम के पास ओपनर के रूप में रोहित शर्मा और शुभमन गिल मौजूद हैं. वहीं सूत्रों की माने तो कोच गंभीर ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका देना चाहते हैं. ऐसे में जायसवाल को AFG सीरीज की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है और यह खिलाड़ी को इंग्लैंड सीरीज से सीधे बाहर भी किया जा सकता है.

गुरनूर बराड़

गुरनूर बराड़ को जसप्रीत बुमराह के आराम करने की वजह से AFG टेस्ट सीरीज में मौका मिल गया है. हालांकि जब इंग्लैंड ODI सीरीज में जस्सी की वापसी होगी, तो इस लंबे कद के पंजाबी गेंदबाज को शायद टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा.

गुरनूर बराड़ को अफगानिस्तान वनडे सीरीज की प्लेइंग इलेवन में भी मौका मिलना काफी मुश्किल लग रहा है. क्योंकि टीम के पास पहले ही मोहम्मद सिराज और प्रसिद्द कृष्णा जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल है. ऐसे में उन्हें बिना प्लेइंग इलेवन में मौका मिले ही इंग्लैंड दौरे से निकाला जा सकता है.

हर्ष दुबे

हर्ष दुबे नाम का यह स्पिन ऑलराउंडर टीम के साथ एकमात्र टेस्ट मैच में भी शामिल था, लेकिन वहां इस प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल पाया. रविन्द्र जडेजा को आराम देकर चयनकर्ताओं ने इस खिलाड़ी को वनडे टीम में भी शामिल किया हैं, लेकिन जब इंग्लैंड वनडे सीरीज में जड्डू की वापसी होगी, तो इनका टीम से बाहर होना तय है.

अगर हर्ष दुबे को अपनी जगह बचानी है, तो उन्हें AFG वनडे सीरीज में अगर कोई मौका मिलता है, तो उसे दोनों हाथ से भुनाना होगा. अन्यथा इनका इंग्लैंड वनडे सीरीज से ड्रॉप होना पूरी तरह तय है.

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई ने मचाया कोहराम, 103 रन का जड़ा तूफानी शतक, जमकर उड़ाए चौके-छक्के


For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com