Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई ने मचाया कोहराम, 103 रन का जड़ा तूफानी शतक, जमकर उड़ाए चौके-छक्के

Published - 13 Jun 2026, 10:17 AM | Updated - 13 Jun 2026, 01:03 PM

Vaibhav Sooryavanshi 9

Vaibhav Sooryavanshi's younger brother century: वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही अपना नाम बना लिया है। उन्होंने 12 साल की उम्र में अपना रणजी डेब्यू कर लिया था। इसके बाद, 14 साल की उम्र में आईपीएल में खेलने में कामयाब रहे।

वहीं, अब उनके पास 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका है, क्योंकि उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वाड में चुना गया है। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सफलता के बाद, उनका परिवार भी खूब चर्चा में है।

Vaibhav Sooryavanshi के भाइयों का भी क्रिकेट से नाता

Vaibhav Sooryavanshi 10

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पिता के साथ-साथ उनके भाइयों की भी खूब बात हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव के दो भाई हैं। बड़े भाई का नाम उज्जवल है, जबकि छोटे भाई का नाम आशीर्वाद है। आईपीएल 2026 के दौरान इन तीनों की होटल के कमरे में बैठे हुए कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वैभव की तरह ही उज्जवल और आशीर्वाद भी क्रिकेट खेलते हैं।

हालांकि, उनके बड़े भाई पारिवारिक कामों को भी संभालते हैं, ताकि वैभव और उनके पिता चिंतामुक्त रहें। वहीं, आशीर्वाद सबसे छोटे होने के कारण जिम्मेदारियों से मुक्त हैं और क्रिकेटर के रूप में अपनी राह बना रहे हैं और उन्होंने शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का सबूत दे दिया है।

समस्तीपुर में हुए मैच में Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई का तूफानी शतक

आईपीएल 2026 में शतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं, अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद (Vaibhav Sooryavanshi's younger brother) सूर्यवंशी ने भी बेहतरीन सेंचुरी जड़ी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। 10 वर्षीय आशीर्वाद ने समस्तीपुर में हुए लोकल क्लब प्रैक्टिस मैच में यह कारनामा किया और हिंट दे दिया कि उनके अंदर भी अपने बड़े भाई वैभव की तरह ही गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत है।

118.39 की स्ट्राइक रेट से आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली शतकीय पारी

क्रिकेट अकेडमी ताजपुर के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने 87 गेंदों में 103 रनों की धुआंधार पारी खेली। उनकी पारी में 20 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं, आशीर्वाद ने अपनी पारी में 118.39 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। आशीर्वाद की शतकीय पारी की बदौलत ताजपुर की टीम ने 29.5 ओवर में 234/4 का स्कोर बनाया। इस दौरान ओपनर शिवम राज ने भी 52 रनों का योगदान दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने आशीर्वाद के लिए पोस्ट की खास इंस्टाग्राम स्टोरी

अपने छोटे भाई की शतकीय पारी से वैभव सूर्यवंशी भी काफी खुश नजर आए। इस समय वो श्रीलंका में इंडिया ए की तरफ से ट्राई-सीरीज खेलने में व्यस्त हैं लेकिन उन्होंने आशीर्वाद के लिए अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर खास स्टोरी पोस्ट की। वैभव ने मैच के स्कोरकार्ड के साथ अपने भाई की तस्वीरों का कोलाज लगाया और लिखा कि बधाई हो आशीर्वाद।

Vaibhav Sooryavanshi 8

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने अपनी पारी से बता दिया है कि उनके पास भी काबिलियत है। देखना होगा कि उनके लिए आगे की राह कैसी रहती है। क्या वो भी अपने भाई की तरह ही कम उम्र में आईपीएल खेलने में कामयाब रहेंगे या फिर उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: हर्षित-जायसवाल की एंट्री, कोहली-हार्दिक बाहर, अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com