हर्षित-जायसवाल की एंट्री, कोहली-हार्दिक बाहर, अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान

Published - 13 Jun 2026, 09:53 AM | Updated - 13 Jun 2026, 01:03 PM

Team India 7

Team India: भारत की टीम अफगानिस्तान के साथ 3 वनडे मैच खेलेगी, जिसका पहला मैच 13 जून शनिवार को धर्मशाला के मैदान पर खेला जायेगा. वहीं इसके बाद दूसरा वनडे मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जायेगा. वहीं सीरीज का अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई के मैदान पर खेला जायेगा.

इस ODI सीरीज के लिए जो टीम चुनी गई थी, उसमे काफी उलटफेर हो चुके हैं, ऐसे में हम आपको Team India की अपडेटेड टीम के बारे में ही बताएंगे.

सीरीज के तीनों वनडे से बाहर हुए विराट-हार्दिक

Team India

दरअसल चयनकर्ताओं ने पहले जो 15 सदस्यीय Team India चुनी थी, उसमे अब विराट कोहली और हार्दिक पांड्या का नाम शामिल नहीं है. दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी अब चोट के चलते सीरीज का हिस्सा नही है.

बता दें कि दोनों अब सीधे इंग्लैंड के खिलाफ 19 जुलाई से होने वाली ODI सीरीज में नजर आ सकते हैं. यह दोनों ही टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. इसलिए इन दोनों की ही कमी खलना लाजमी है. हालांकि BCCI ने इन दोनों ही दिग्गजों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है.

विराट की जगह जायसवाल तो हार्दिक की जगह हर्षित को मौका

विराट कोहली की जगह जहां टीम में यशस्वी जायसवाल को मौका दिया गया है. वहीं अब तक हार्दिक पांड्या की जगह हर्षित राणा के नाम का ऐलान हो गया है. कुल 15 खिलाड़ी टीम इंडिया के दल में फिलहाल शामिल है.

हालांकि हर्षित राणा शुरूआती 2 ODI में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे में वह टीम इंडिया का हिस्सा जरुर होंगे. अगर जायसवाल और हर्षित राणा दोनों को ही वर्ल्ड कप 2027 में अपनी जगह पूरी तरह पक्की करनी है, तो इनके पास खुद को साबित करने का यह एक अच्छा अवसर है.

अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए Team India का अपडेटेड स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, हर्षित राणा

यह भी पढ़ें: 24 जून को घोड़ी चढ़ रहा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर, धूमधाम से होगी इसकी शादी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com