24 जून को घोड़ी चढ़ रहा टीम इंडिया का ये स्टार क्रिकेटर, धूमधाम से होगी इसकी शादी
Table of Contents
Team India's Star Wedding: आईपीएल 2026 के समापन के बाद काफी सारे खिलाड़ी ब्रेक पर हैं। जिनका टीम इंडिया में चयन हुआ है, वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। वहीं, अन्य खिलाड़ी घर पर समय बिता रहे हैं या फिर अपने निजी कामों में व्यस्त हैं। कुछ खिलाड़ी हालिया आईपीएल में इंजरी के कारण नहीं खेल पाए थे। इसमें एक नाम तेज गेंदबाज आकाशदीप का भी है। आकाश अभी भी अपनी चोट से उबर रहे हैं।
क्रिकेट से मिले खाली समय के बीच टीम इंडिया (Team India) के इस तेज गेंदबाज ने अपनी निजी जिंदगी में नई पारी शुरू करने का फैसला किया है और वह शादी करने जा रहे हैं। जी हां, आकाश जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं और हाल ही में वह बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को अपनी शादी का कार्ड भी देने पहुंचे थे।
कब और किसके साथ हो रही Team India के स्टार आकाशदीप की शादी

29 साल के आकाशदीप की शादी 24 जून को होने जा रही है। उनकी होने वाली पत्नी का नाम अक्षिता सिंह है, जो उनके ही ग्रह जिले रोहतास डेहरी-ऑन-सोन स्थित मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया (Team India) का यह पेसर अपने ही होम टाउन में शादी करेगा और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
21 जून को आकाशदीप का तिलक होगा। इसके बाद, 22 जून को मेहंदी और 23 जून को हल्दी की रस्म होगी। वहीं, 24 जून को घोड़ी पर चढ़कर आकाशदीप अपनी बारात ले जाएंगे और अक्षिता के साथ सात फेरे लेंगे।
कौन हैं आकाशदीप की होने वाली दुल्हनिया अक्षिता सिंह
मानिकपुर गांव से ताल्लुक रखने वाली अक्षिता सिंह को लेकर सार्वजानिक तौर पर बहुत ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके पिता का नाम अमित सिंह हैं। अक्षिता सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। टीम इंडिया के आकाशदीप से उनकी शादी परिवार ने ही तय की हैं। इसी वजह से यह लव मैरिज नहीं, बल्कि अरेंज मैरिज है।
आकाशदीप के गांव में शादी की धूमधाम तैयारियां शुरू
आकाशदीप चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए नहीं चुने गए थे। वहीं, अभी डोमेस्टिक क्रिकेट में भी समय है। घरेलू सीजन से पहले मिले ब्रेक का फायदा उठाते हुए उन्होंने शादी करने का फैसला किया। शादी उनके पैतृक गांव बड्डी से ही होनी है, जहां काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आकाशदीप तो फिलहाल गांव में नहीं हैं, क्योंकि वो शादी का निमंत्रण बांटने में व्यस्त हैं लेकिन तैयारियों में कोई कमी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि उनकी शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
चोट के कारण IPL 2026 में नहीं खेल पाए थे एक भी मैच
टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज आकाशदीप को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, सीजन से पहले लोअर स्ट्रेस फ्रैक्चर इंजरी के रिहैब के लिए वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बेंगलुरु में समय बिताते नजर आए लेकिन फिट नहीं हो पाए।
इसी वजह से उन्हें बिना खेले ही बाहर होना पड़ा। उस समय बताया गया था कि आकाश कम से कम तीन महीने तक बाहर रहेंगे। ऐसे में टीम इंडिया (Team India) में उनकी वापसी श्रीलंका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले संभव नहीं दिख रही है।
यह भी पढ़ें: अगले 6 महीने में 23 ODI मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और किस टीम से होगी भिड़ंत