अगले 6 महीने में 23 ODI मैच खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और किस टीम से होगी भिड़ंत
Table of Contents
Team India ODI Schedule: 2027 में पुरुष वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। इसके लिए अभी से क्रिकेट टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है, जहां परिस्थितियां काफी अलग होंगी। इसी वजह से एशियाई टीमों के लिए मुश्किलें थोड़ी ज्यादा हो सकती है। भारत को वर्ल्ड कप जीतने के प्रबल दावेदारों में शामिल किया जा रहा है, क्योंकि पिछले संसकरण में लगातार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी, फिर उसे खिताबी मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ऐसे में इस बार टीम इंडिया (Team India) पूरी तैयारी के साथ उतरना चाहेगी, ताकि ख़िताब पर कब्जा जमाया जा सके। भारत ने कप्तान और कोच दोनों ही बदल लिए हैं। जहां पिछला संस्करण रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी के साथ खेला था। वहीं, इस बार शुभमन गिल और गौतम गंभीर के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। गिल को पिछले साल रोहित की जगह नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था।
2027 वर्ल्ड कप में अभी कई महीने हैं लेकिन उससे पहले भारत को कई टीमों से सीरीज खेलनी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगले छह महीनों में भारत का वनडे शेड्यूल क्या है।
अगले छह महीने में Team India के 23 वनडे तय

वर्ल्ड कप के कारण अब ज्यादातर टीमें आपस में द्विपक्षीय सीरीज खेलते नजर आने वाली हैं। टी20 वर्ल्ड कप के कारण पिछले दो साल में वनडे मुकाबले उतने ज्यादा नहीं हुए लेकिन अब एक बार फिर इस फॉर्मेट का रोमांच बढ़ने वाला है।
टीम इंडिया (Team India) भी 50 ओवरों के फॉर्मेट में अगले छह महीने काफी व्यस्त नजर आने वाली है। इस दौरान उसे कम से कम 23 वनडे खेलने हैं। इसका मतलब है कि फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को नियमित रूप से खेलते देखने का मौका मिलेगा, क्योंकि ये दोनों अब सिर्फ ओडीआई ही खेलते हैं।
इन टीमों से होगी टीम इंडिया की टक्कर
टीम इंडिया (Team India) को सबसे पहले अफगानिस्तान का तीन मैचों की वनडे सीरीज में सामना करना है। इस सीरीज की शुरुआत 13 जून से हो रही है। इसके बाद, जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करना है। इंग्लैंड के खिलाफ भी भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा, जो 14 से 19 जुलाई तक चलेगी। वहीं, सितंबर में बांग्लादेश दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन वनडे होंगे। हालांकि, यह सीरीज तभी संभव होगी, जब बीसीसीआई और बीसीबी के बीच आपसी संबंध सही होंगे।
सितंबर के अंत में टीम इंडिया (Team India) को वेस्टइंडीज की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों के बीच 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा। इसके बाद, भारत को न्यूजीलैंड का भी दौरा करना है, जहां मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के तहत पांच वनडे भी होंगे। ये मुकाबले 4 से 10 नवंबर के बीच खेले जाएंगे।
श्रीलंका और जिम्बाब्वे से भी वनडे सीरीज निर्धारित
साल के अंत में भारत को श्रीलंका की मेजबानी करनी है और दोनों के बीच 13 से 19 दिसंबर तक तीन वनडे होंगे। 2027 की शुरुआत में टीम इंडिया (Team India) को जिम्बाब्वे की मेजबानी करनी है। दोनों के बीच इस दौरान तीन वनडे मैच होंगे, जो 3 से 9 जनवरी तक चलेंगे।
यह भी पढ़ें: इस पूर्व दिग्गज ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बोला 'सचिन-कोहली से भी बड़ा बल्लेबाज बनेगा वैभव सूर्यवंशी...'