इस पूर्व दिग्गज ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी, बोला 'सचिन-कोहली से भी बड़ा बल्लेबाज बनेगा वैभव सूर्यवंशी...'
Published - 12 Jun 2026, 04:08 PM | Updated - 12 Jun 2026, 04:25 PM
Table of Contents
vaibhav suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शानदार खेल दिखाया था. फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट तक उनकी बल्लेबाजी के कायल हो गए. आरआर के 15 साल के ओपनर ने कुल 16 मुकाबले IPL 2026 में खेले, जिनमें उन्होंने तूफानी बैटिंग करते हुए 48.50 की औसत और 237.31 की स्ट्राइक से 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप का खिताब भी अपने नाम किया. इसी बीच वैभव को लेकर अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है.
विराट-सचिन से आगे निकलेगा vaibhav suryavanshi

दरअसल साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि vaibhav suryavanshi में इतना गजब का टैलेंट है कि वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी बड़े बल्लेबाज बन सकते हैं.
डेल स्टेन ने अपने एक इंटरव्यू में वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा, "आप लोग सचिन और विराट के बारे में सोचते हैं वहीं ये लड़का और ज्यादा खतरनाक है. अपने करियर के अंत में ये इन दोनों से काफी आगे निकलेगा"
अफ्रीका में प्रतिभा की कोई कमी नहीं
डेल स्टेन से जब पूछा गया कि क्या उनके देश में vaibhav suryavanshi जैसा कोई खिलाड़ी है? इस पर स्टेन ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि 14-15 साल की उम्र का कोई वंडरकिड साउथ अफ्रीका में है और अगर है भी तो मुझे पता नहीं, यहां के स्थानीय स्काउट्स जिस तरह से नजर रखे रहते हैं वैसी नजरें मेरी नहीं हैं, लेकिन एक चीज मैं कह सकता हूं कि साउथ अफ्रीका में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है."
वंडर ब्वॉय और भारतीय क्रिकेट का खजाना है vaibhav suryavanshi
उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास जो सिस्टम है उससे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी निकलकर आ रहे हैं. हमारे यहां अडर-19 और अंडर-15 से कई शानदार खिलाड़ी निकल रहे हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी एक अलग और शानदार खिलाड़ी हैं. वह इस समय के इंटरनेशनल स्तर के कई शानदार खिलाड़ियों में से बेहतर हैं. वह एक सही वंडर ब्वॉय और भारतीय क्रिकेट का खजाना है."
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का चयन, नही खेल पाएंगे वो बड़ा टूर्नामेंट, जानें इसकी वजह