वर्ल्ड कप 2027 में नहीं होगा वैभव सूर्यवंशी का चयन, नही खेल पाएंगे वो बड़ा टूर्नामेंट, जानें इसकी वजह

Published - 12 Jun 2026, 12:49 PM | Updated - 12 Jun 2026, 01:50 PM

Vaibhav Sooryavanshi 7

Vaibhav Sooryavanshi unlikely for 2027 World Cup: अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप होना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टूर्नामेंट के लिए 1 अक्टूबर से 21 नवंबर की विंडो तय की गई है। इस दौरान 8 अक्टूबर से मुख्य मुकाबलों की शुरुआत हो सकती है, जबकि उससे पहले सात दिन अभ्यास मैच खेले जा सकते हैं। पिछला संस्करण भारत की मेजबानी में हुआ था लेकिन टीम इंडिया अंतिम मौके पर ख़िताब से चूक गई थी, क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, इस बार टीम इंडिया बेहतर तयारी और नए कप्तान-कोच के साथ पूरा जोर लगाने उतरेगी। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पिछले संस्करण का हिस्सा थे और इस बार भी नजर आ सकते हैं, जबकि कुछ पहली बार वर्ल्ड कप का हिस्सा बनेंगे। वहीं, कुछ सरप्राइज भी देखने को मिल सकते हैं। नए चेहरों में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का नाम भी खूब चर्चा में है, जो टी20 फॉर्मेट में अपना परचम लहरा चुके हैं। वहीं, अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे। काफी सारे लोगों का मानना है कि वैभव को भी अगले साल के वर्ल्ड कप में मौका मिलना चाहिए।

2027 वर्ल्ड कप के लिए दमदार प्रदर्शन की वजह से चर्चा में Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi 6

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पिछले एक साल में जिस भी टूर्नामेंट में खेला है, उसमें अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। 15 साल की उम्र में उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जिन्हें आने वाले समय में तोड़ना बेहद मुश्किल होगा। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में अपने दूसरे सीजन में ही वैभव ने गजब का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर सचिन तेंदुलकर समेत तमाम दिग्गज उनके कायल हो गए।

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खूबी तेजी से रन बटोरना और इसके साथ निरंतरता दिखाना है। यही कारण रहा कि उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक भी आए। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही वैभव को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप में शामिल करना चाहिए, क्योंकि वो एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी के लिए 2027 वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर भले ही फैंस डिमांड कर रहे हों कि उनके बारे में 2027 वर्ल्ड कप को लेकर सोचा जाए लेकिन राजस्थान रॉयल्स के ओपनर को जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। इसकी बड़ी वजह है कि अगर चयनकर्ताओं ने उन्हें योजना का हिस्सा बनाया होता तो फिर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जरूर चुनते लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वैभव को लेकर बहुत जल्दबाजी नहीं की जाएगी।

इसी वजह से साफ़ है कि उनके लिए अभी वनडे टीम का रास्ता खुलना थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। वैसे भी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अभी बहुत ज्यादा लिस्ट ए क्रिकेट नहीं खेली है और फिर वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट में दबाव भी काफी होता है। यही कारण है कि चयनकर्ता सेट ओपनर्स के साथ ही जाना पसंद कर सकते हैं।

कप्तान शुभमन गिल के साथ रोहित शर्मा को ओपनिंग में मौका मिलने की उम्मीद

2027 वर्ल्ड कप का आयोजन विदेशी परिस्थितियों में होना है, जहां तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। इसी वजह से चयन समिति कप्तान शुभमन गिल और अनुभवी रोहित शर्मा की जोड़ी पर भरोसा दिखा सकती है। गिल कप्तान हैं तो उनकी जगह पर कोई सवाल नहीं हैं। लेकिन रोहित प्रदर्शन या फिटनेस के कारण पिछड़ते हैं तो फिर यशस्वी जायसवाल या ईशान किशन की किस्मत चमक सकती है।

इन दोनों को अफगानिस्तान सीरीज के लिए भी चुना गया है। जायसवाल को विराट कोहली के चोटिल होने की वजह से जगह मिली, जबकि ईशान ने ऋषभ पंत को रिप्लेस किया है, जो वनडे टीम से ड्रॉप किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: 3 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पा सकते वर्ल्ड कप 2027 का टिकट, अभी नहीं इनकी जगह पक्की

Tagged:

team india 2027 world cup Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com