3 खिलाड़ी जो अफगानिस्तान सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर पा सकते वर्ल्ड कप 2027 का टिकट, अभी नहीं इनकी जगह पक्की
Table of Contents
3 Indian players for whom Afghanistan series very crucial: भारतीय टीम पहली बार अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलने के लिए कमर कस चुकी है। दोनों के बीच 13 जून से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला वनडे धर्मशाला में होगा। वहीं, दूसरा वनडे लखनऊ में 17 जून को खेला जाएगा। इसके बाद, तीसरा व अंतिम वनडे 20 जून को चेन्नई में होगा।
अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) को 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया की तैयारियों का फर्स्ट स्टेप माना जा रहा है। इसी वजह से स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी। हालांकि, यह सीरीज उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मौका बनकर आई है, जो अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में खेलने का सपना देख रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी जगह पक्की नहीं दिख रही है।
इस लेख में हम ऐसे ही 3 भारतीय खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) में अच्छा प्रदर्शन कर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे।
इन 3 भारतीय खिलाड़ियों के लिए Afghanistan Series 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी अहम
1. ईशान किशन

विकेटकीपर ईशान किशन को अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) के लिए चुना गया है और उनका ढाई साल से वनडे टीम से बाहर रहने का वनवास खत्म हुआ। ईशान को ऋषभ पंत की जगह शामिल किया गया है। मुख्य विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल की जगह पक्की है लेकिन किशन के लिए फायदे का सौदा अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी की काबिलियत साबित हो सकती है। इसी वजह से उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए काफी अहम माना जा रहा है।
ईशान किशन ने टी20 फॉर्मेट में पिछले कुछ महीने में गजब की निरंतरता दिखाते हुए रनों की बारिश की है। अब उनके ऊपर वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करने का दबाव होगा। अगर ईशान अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) में सफल रहते हैं तो फिर अगले साल के वर्ल्ड कप के लिए एक मजबूत दावेदार बन सकते हैं।
2. नितीश कुमार रेड्डी
अफगानिस्तान सीरीज के लिए नितीश कुमार रेड्डी का भी चयन हुआ है और इस सीरीज को सबसे ज्यादा उनके लिए ही अहम माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्हें 2027 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पांड्या का बैकअप माना जा रहा है। हार्दिक के साथ फिटनेस की समस्या रहती है, इसी वजह से अगर वे अंतिम समय में या टूर्नामेंट के बीच में बाहर होते हैं तो फिर नितीश के रूप में एक विकल्प रहेगा। यही वजह है कि नितीश को अब मिले मौकों को भुनाना होगा।
हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) से इंजरी के कारण बाहर हो गए हैं, इसी वजह से नितीश का खेलना तय माना जा रहा है। अब देखना होगा कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो आगे के लिए दावेदारी मजबूत हो जाएगी।
3. वाशिंगटन सुंदर
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की जगह भी वनडे टीम में अभी तक पक्की नहीं है। इसी वजह से 2027 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड में उन्हें पक्का नहीं माना जा रहा है लेकिन अब इस ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए अफगानिस्तान सीरीज बड़ा मौका बनकर आई है। रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी में सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका मिलना तय लग रहा है लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ना होगा। बल्ले और गेंद दोनों से ही अच्छा करने पर सुंदर के लिए आगे की राह आसान होगी। अगर वे असफल रहे तो फिर चयनकर्ता उन्हें बाहर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के साथ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका