श्रीलंका के साथ 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन 15 खिलाड़ियों को मिला सुनहरा मौका

Published - 11 Jun 2026, 05:13 PM | Updated - 11 Jun 2026, 05:55 PM

Team India 15

Team India U19 Squad: भारत की मुख्य टीम घर पर अफगानिस्तान की मेजबानी कर रही है और उसके साथ खेलने में व्यस्त है। दोनों के बीच हाल ही में एकमात्र टेस्ट खेला गया, जिसमें भारतीय टीम विजेता रही। वहीं, अब इनके बीच 13 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा। मुख्य टीम के अलावा इंडिया ए की टीम श्रीलंका में ट्राई-सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस टीम की कमान तिलक वर्मा संभाल रहे हैं।

श्रीलंका में हो रही ट्राई-सीरीज के बीच BCCI ने बड़ा ऐलान कर दिया है। जुलाई में भारत की मेंस अंडर-19 टीम (Team India U19) को श्रीलंका का दौरा करना है। इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच 4 से 9 जुलाई के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके लिए बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस लेख में हम चुने गए सभी खिलाड़ियों की जानकारी देने जा रहे हैं।

Team India के अंडर-19 स्क्वाड की लीडरशिप की जिम्मेदारी इन दो खिलाड़ियों को मिली

Team India 16

श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India U19) की कप्तानी यशबर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है। यशबर्धन मध्य प्रदेश से आते हैं और कुछ साल पहले अंडर-13 में अपनी दमदार बल्लेबाजी से जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब उन्हें भारत की जूनियर टीम का कप्तान बना दिया गया है।

वनडे सीरीज के लिए चुने गए टीम इंडिया (Team India U19) के अंडर-19 स्क्वाड का उपकप्तान उत्तराखंड के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ लक्ष्य रायचंदानी को उनका डिप्टी बनाया गया है। 17 साल के रायचंदानी पहले ही अपना फर्स्ट-क्लास डेब्यू कर चुके हैं और 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न में पांच पारियों में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं।

राहुल द्रविड़ के बेटे को भी टीम इंडिया के अंडर-19 स्क्वाड में मिली जगह

श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए चुने गए टीम इंडिया (Team India U19) के अंडर-19 स्क्वाड की सबसे बड़ी हाईलाइट राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे का चयन रहा। इस भारतीय दिग्गज के छोटे बेटे का नाम अन्वय द्रविड़ है। अन्वय दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपिंग भी करते हैं। उन्हें स्क्वाड में शामिल दो विकेटकीपरों में से एक के रूप में चुना गया है।

उन्होंने नवंबर 2025 में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में अफ़गानिस्तान अंडर-19 के खिलाफ इंडिया B अंडर-19 टीम के लिए एक वनडे ट्राई-सीरीज मैच खेला था। उस मैच में वे पहली ही गेंद पर आउट (डक) हो गए थे और विकेट के पीछे दो कैच लिए थे। अन्वय ने हाल ही में कर्नाटक की अंडर-19 टीम को वीनू मांकड़ ट्रॉफी के क्वार्टर-फ़ाइनल तक पहुंचाया था। उन्होंने टूर्नामेंट में छह पारियों में 55 की औसत से 220 रन बनाए, जो उनकी टीम के लिए दूसरा सबसे ज़्यादा स्कोर था।

श्रीलंका में वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का अंडर-19 स्क्वाड

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शाविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद

Team India के श्रीलंका दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज का शेड्यूल

क्रम

दिन

तारीख

समय (लोकल)

मैच

वेन्यू

1

शनिवार

04-जुलाई-26

10:00 AM

पहला वनडे

हंबनटोटा

2

सोमवार

06-जुलाई-26

10:00 AM

दूसरा वनडे

हंबनटोटा

3

गुरुवार

09-जुलाई-26

10:00 AM

तीसरा वनडे

हंबनटोटा

यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ 2 रेड बॉल मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह

Tagged:

Rahul Dravid india under 19 team Anvay Dravid Sri Lanka Under 19
Prashant

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com