श्रीलंका के खिलाफ 2 रेड बॉल मैचों के लिए टीम इंडिया घोषित, इन 16 खिलाड़ियों को मिली जगह

Published - 11 Jun 2026, 04:05 PM | Updated - 11 Jun 2026, 05:05 PM

20 2

India U19: एक तरफ जहां टीम इंडिया अफगानिस्तान के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त है. वहीं दूसरी तरफ भारत की अंडर-19 टीम को अब श्रीलंका की अंडर-19 टीम के साथ 3 मैचों की 50 ओवर सीरीज और 2 अनधिकारिक टेस्ट मैच खेलने हैं.

अंडर-19 टीम के इस श्रीलंकाई दौरे के लिए BCCI ने टीम का ऐलान कर दिया है. हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन्ही खिलाड़ियों के नाम बताएंगे, जिन्हें भारत के अंडर-19 टीम का हिस्सा बनाया गया है.

राहुल द्रविड़ के बेटे को भी मिली जगह

Rahul Dravid, vijay merchant trophy , Anvay Dravid
Rahul Dravid's son Anvay scored 459 runs in vijay merchant trophy

India U19 टीम में एक दिलचस्प चयन भी देखने को मिला है. दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रहे दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी वनडे फॉर्मेट के लिए भारत की अंडर-19 टीम में मौका दिया गया है. हालांकि उन्हें रेड बॉल के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है. बता दें पिछले कुछ समय से राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय लगातार जूनियर क्रिकेट में अच्छा कर रहे थे, जिस वजह से उन्हें यह एक सुनहरा मौका मिल गया है.

दोनों फॉर्मेट के लिए जहां कप्तानी यशवर्धन सिंह चौहान को सौंपी गई है. वहीं दोनों फॉर्मेट के लिए टीम की उपकप्तानी का जिम्मा लक्ष्य रायचंदानी के पास है. बता दें यह दोनों ही खिलाड़ी पिछले काफी समय से जूनियर क्रिकेट में अपनी चमक बिखेर रहे थे, जिस वजह से अब दोनों के पास भारत के अंडर-19 टीम की कमान आ चुकी है.

एक दिवसीय फॉर्मेट के लिए चुनी गई India U19 टीम

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद

मल्टी-डे फॉर्मेट के लिए चुनी गई India U19 टीम

सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), पटेल कुश, मनाल चौहान, कुशाग्र ओझा, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), आर्यन संदेश सकपाल (विकेटकीपर), हेमचुदेशन जे, बीके किशोर, रोहित अनिल यादव, काव्या परेश पटेल, प्रियांशु सिंह, प्रणव राघवेंद्र, चिगुरुपति वेंकट

यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

India Men's U19 Tour of Sri Lanka

No

Day

Date

Day (to)

Date (to)

Time (Local)

Match

Venue

1

Saturday

04-Jul-26

10:00 AM

1st One-Day

Hambantota

2

Mon

06-Jul-26

10:00 AM

2nd One-Day

Hambantota

3

Thu

09-Jul-26

10:00 AM

3rd One-Day

Hambantota

4

Mon

13-Jul-26

Thu

16-Jul-26

10:00 AM

1st Multi-Day

Galle

5

Mon

20-Jul-26

Thu

23-Jul-26

10:00 AM

2nd Multi-Day

Colombo

यह भी पढ़ें: 4,4,4,4,4,4,4,4,..... अफगानिस्तान A के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 200 के स्ट्राइक रेट से खेली ताबड़तोड़ पारी

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com